युवा कांग्रेस ने किया फ्रंट लाइन वर्कर का सम्मान



बालोद

छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष पूर्णचंद कोको पाढ़ी के सेवा , समर्पण से भरे अध्यक्षता कार्यकाल के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बालोद जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत बोकड़े के नेतृत्व में दल्ली राजहरा में विभिन्न कोविड फ्रंटलाइन वारियर्स का कोविड किट दे कर सम्मान किया ।अध्यक्ष के तौर पर पूर्णचंद पाढ़ी द्वारा युवाओं में नए जोश का संचार किया है व हर एक छोटे कार्यकर्ता से आत्मीयता भरे संबंध स्थापित किये हैं , जिसके फलस्वरूप हर एक कार्यकर्ता उनके कार्यशैली का कायल है ।इसी कार्यशैली के तहत दल्ली राजहरा कार्यरत बैंक कर्मचारी व हर मौसम में यातायात व्यवस्था बनाए रखने वाले यातायात पुलिसकर्मियों को कोविड किट दे कर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सम्मान किया ।

एएसपी को सम्मानित करते


छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पूर्णचंद पाढ़ी को प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर 2 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत बोकड़े के नेतृत्व में जिला कांग्रेस भवन में कोरोना माहमारी में अपनी भूमिका निभाने वाले पत्रकारिता से जुड़े फ्रंटलाइन वर्करों का सम्मान किया गया। जिले में हमारे पुलिस के जवानों के द्वारा अपनी जान जोखिम में डालकर पूरे दिन कोविड के इस महामारी में जनता की सेवा में लगे पुलिस कर्मियों के लिए मास्क,और सेनेटाइजर, वेपोराइजर (भाप) मशीन जिले के एडिशनल एसपी को प्रदान किया गया। जिसमे युवा कांग्रेस से जिला संयोजक आदित्य दुबे, जिला कार्यसमिति सदस्य सोशल मीडिया दिनेश्वर साहू, महासचिव साजन पटेल, योगेश पटेल, दिनेश यादव, अशोक श्रीवास्तव, गौरव,आशिष सभी युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page