DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

लॉकडाउन हटा तो नही करना है लापरवाही, व्यापारी बरतें सावधानी, ग्राहकों को भी करें प्रेरित- ज्ञानचंद

बालोद। लॉकडाउन की प्रक्रिया के दौरान जिलाधीश बालोद एवं पुलिस अधीक्षक बालोद सेवाएं निसंदेह कोविड-19 के परिपालन में उपयोगी साबित हुई और प्रशासनिक क्षमता का उपयोग कर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने संक्रमण से बालोद को सुरक्षित रखा। इसी तरह शहर के व्यापारियों ने भी आम उपभोक्ताओं के हितों को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन की गाइडलाइन के अनुरूप अपने व्यापार का संचालन किया। निश्चित रूप से अधिकारियों और व्यापारियों के सामंजस्य का ही परिणाम रहा कि शहर को संक्रमण से बाहर निकालने में राज्य शासन की जिला प्रशासन की योजनाएं कारगर साबित हुई। छत्तीसगढ़ चेंबर के ज्ञानचंद जैन ने प्रशासनिक अधिकारियों सहित व्यापारियों को संक्रमण से बालोद को मुक्त रखने की दिशा में किए गए कार्यों पर बधाई दी और व्यापारियों से आग्रह किया है कि वह शासन की गाइडलाइन के अनुरूप अपने व्यापार के संचालन करें। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और ग्राहकों को भी इसी दिशा में कार्य करने हेतु प्रेरित करें।

You cannot copy content of this page