नारायणपुर – श्री सुन्दरराज पी, पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज, श्री विनीत खन्ना, पुलिस उप महानिरीक्षक, कांकेर रेंज, उत्तर बस्तर कांकेर, श्री मोहित गर्ग, पुलिस अधीक्षक नारायणपुर, श्री नीरज चंद्राकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नारायणपुर एवं श्री अनुज कुमार पुलिस अनुविभागीय अधिकारी नारायणपुर के निर्देशन में डीआरजी, जिला बल, छसबल, एसटीएफ, आईटीबीपी, द्वारा क्षेत्र में लगातार नक्सल विरोधी अभियान संचालित किया जा रहा है। पुलिस द्वारा चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत दिनांक 23.05.2021 को नारायणपुर से डीआरजी एवं थाना कुकड़ाझोर से जिला बल की पुलिस पार्टी एरिया डाॅमिनेशन एवं एम्बुशिंग पर नेड़नार, मुरेहनार, कलमानार की ओर निकली थी। दिनांक 24.05.2021 को ग्राम कगांली, मुरेहनार, नेड़नार का घेराबंदी कर दबिश देकर नक्सली सहयोगी 1-लखूराम उर्फ करगी कोर्राम पिता स्व0 सदरू राम कोर्राम उम्र 30 वर्ष जाति माड़िया साकिन मुरेहनार थाना कुकड़ाझोर जिला नारायणपुर (छ.ग.) (नक्सली सहयोगी) 2-मस्सू उसेण्डी पिता बुद्धू राम उम्र 21 वर्ष जाति माड़िया साकिन नेड़नार घोटूलपारा थाना कुकड़ाझोर जिला नारायणपुर (छ.ग.) (नक्सली सहयोगी) 3-कोये राम उसेण्डी पिता स्व. बुटलू राम उम्र 30 वर्ष जाति माड़िया साकिन नेड़नार घोटूलपारा थाना कुकड़ाझोर जिला नारायणपुर (छ.ग.) (नक्सली सहयोगी) को पकड़ा गया। जिनसे पूछताछ करने पर दिनांक 24.02.2021 को आकाबेड़ा नेड़नार चैक के पास बम विस्फोट की घटना जिसमें 01 छसबल का जवान घायल हुआ था। उक्त घटना में शामिल होना स्वीकार करने पर दिनांक 24.05.2021 को गिरफ्तार कर दिनांक 25.05.2021 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

इसी तरह नक्सल विरोधी अभियान के तहत दिनांक 21.05.2021 को थाना ओरछा एवं थाना धनोरा से जिला बल एवं डीआरजी की संयुक्त पुलिस पार्टी द्वारा नक्सली गश्त सर्चिंग के दौरान ग्राम रायनार में दबिश देकर संदेही आरोपियों 1- केसा राम पोयाम पिता कुमा राम पोयाम उम्र 36 वर्ष जाति गोंड साकिन नुलभटटी पारा रायनार थाना धनोरा जिला नारायणपुर (नुलवट्टी जनमिलिशिया सदस्य) 2- आयतू पोयाम पिता हिड़मो पोयाम उम्र 36 वर्ष जाति गोंड साकिन नुलभट्टी पारा रायनार थाना धनोरा जिला नारायणपुर (नुलवट्टी जनमिलिशिया सदस्य) 3- मानकू राम दुग्गा पिता स्व. पोदिया दुग्गा उम्र 32 वर्ष जाति माड़िया साकिन नुलभटटी पारा रायनार थाना धनोरा (नुलवट्टी जनमिलिशिया सदस्य) 4-गोमे पोयाम पिता जिमटू पोयाम उम्र 30 वर्ष जाति माड़िया साकिन नुलभटटी पारा रायनार थाना धनोरा (नुलवट्टी जनमिलिशिया सदस्य) 5- दशमन पोयाम पिता बुधुराम पोयाम उम्र 42 वर्ष जाति माड़िया साकिन नुलभटटी पारा रायनार थाना धनोरा (नुलवट्टी जनमिलिशिया सदस्य) 6- पूरन पोयाम पिता उंगा राम पोयाम उम्र 36 वर्ष जाति माड़िया साकिन नुलभटटी पारा रायनार थाना धनोरा (नुलवट्टी जनमिलिशिया सदस्य) 7- बोलो मण्डावी पिता चैतु राम मण्डावी उम्र 43 वर्ष जाति गोड़ साकिन डोडेरपारा रायनार थाना धनोरा जिला नारायणपुर 8- सुखराम पोयाम पिता शदरू पोयाम उम्र 36 वर्ष जाति माड़िया साकिन स्कूलपारा रायनार थाना धनोरा जिला नारायणपुर (नुलवट्टी जनमिलिशिया सदस्य) पकड़ा गया। जिनसे पूछताछ पर दिनांक 23.06.2020 को नारायणपुर-ओरछा मुख्य सड़क में अंधा मोड़ के आगे पुलिस पार्टी को जान सहित मारने व नुकसान पहुचाने की नियत से आईईडी ब्लास्ट कर फायरिंग करने की घटना, जिसमें छसबल का 01 जवान घायल हुआ था, घटना में शामिल होना तथा नक्सलियों को सहयोग करना व पुलिस की सूचना नक्सलियों तक पहुंचाना स्वीकार करने पर दिनांक 22.05.2021 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।