DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

हाथियों का दल वापस जंगली भेजा पहुंचा, किसानों की फसल कर रहा तबाह

बालोद / गुरुर – चंदा हाथियों का दल वापस बालोद जिले में दाखिल हो गया है नेशनल हाइवे पार कर वे गुरुर रेंज के जंगल में आ गये हैं दो दिन से आसपास गाँव के फसल को भी रौंद रहे हैं ताजा लोकेशन के मुताबिक अभी हाथियों का दल जंगली भेजा में हैं कल यह दल बड्भूम में था वन विभाग का अमला लगातार इन पर नजर रखा हुआ है हाथियों की संख्या 18 से 20 बताई जा रही है वन विभाग द्वारा जारी अलर्ट के मुताबिक 25 मई की स्थिति में हाथियों का दल वनमण्डल- बालोद, परिक्षेत्र :- गुरुर, उप परिक्षेत्र :- बडभूम के परिसर :- भेजा जंगली में हैं जहां हाथियों की वर्तमान लोकेसन PF- 224 में है आसपास के ग्राम रूपूटोला,हितेकसा,नगझर, दुग्गाबाहरा,पेटेचुवा,जंगलीभेजा, गोटाटोला,बडभूम कंकालीन के लोगों को अलर्ट किया गया है । विभाग की टीम रतजगा कर रही है .

किसानों की फसल बर्बाद कर रहे हाथी

तीन महीने के बाद चंदा हाथियों का दल गुरूर ब्लाॅक के जंगल में लौट आया है। हाथियों का दल किसानों की फसल को बर्बाद कर रहा है। कुछ किसानों के खरही को भी उजाड़ कर रौंद दे रहे हैं। किसी की फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। रविवार रात कर्रेझर के किसान जमुनाप्रसाद सलाम के चार एकड़ की फसल को तहस-नहस कर दिया है। नेतराम ठाकुर के एक एकड़ की फसल को बर्बाद कर दिया है। किसानों ने बताया कि गर्मी के धान की फसल को हाथियों के दल ने रौंद दिया है। भैंसमुंडी के ग्राम पटेल सहदेवराम मंडावी के खरही को भी उजाड़ दिया है। उच्चधिकारियों को अवगत करा रहे हैं: डिप्टी रेंजर हरिशचंद्र हिडको ने बताया कि कोचवाही सर्किल में हाथियों का दल पहुंचा था । कुछ किसानों की फसल को बर्बाद कर दिया है। मौका जांच कर उच्चाधिकारियों को अवगत करा रहे हैं, ताकि किसानों को जल्द मुआवजा मिल सके।

You cannot copy content of this page