DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बेरोजगारी भत्ता के नाम से आपको भी आया है मैसेज तो पढ़ लीजिये उसकी सच्चाई?

बालोद – बेरोजगारी भत्ता के नाम पर इन दिनों एक मैसेज वायरल हो रहा है, जो फर्जी है इसलिए झांसे में न आएं। इसकी पुष्टि गुंडरदेही पुलिस ने करते हुए जनहित में सोमवार को अलर्ट जारी किया है, ताकि लोग ठगी होने से बच सकें। गुंडरदेही टीआई रोहित मालेकर ने बताया कि अभी अज्ञात ठगों के माध्यम से अधिकतर लोगों को मैसेज भेजा जा रहा है कि प्रधानमंत्री बेरोजगारी भत्ता योजना 2021 के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन हो रहा है। इस योजना के अंतर्गत सभी युवा बेरोजगारों को 3500 रुपए हर महीने दिया जाएगा। प्री-रजिस्ट्रेशन करने के लिए लिंक पर क्लिक कर अपना फॉर्म भरें। इसमें बताया गया है कि आवेदन शुल्क फ्री है। योग्यता 10वीं पास, आयु 18 से 40 वर्ष और रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 27 मई 2021 है। यह मैसेज फर्जी है। ऐसे में युवाओं को इससे अलर्ट रहने की जरूरत है। लिंक को क्लिक न करें और व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें। टीआई मालेकर ने बताया कि वास्तव में केंद्र सरकार की ओर से ऐसी किसी योजना की घोषणा अभी नहीं की गई है। सरकार की अपनी सरकारी वेबसाइट gov.in है जबकि इसमें लिंक blogspot. com के रूप में दी हुई है। यह मैसेज पूरी तरह फेक है। यह लिंक साइबर अपराध से संबंधित हो सकता है।

You cannot copy content of this page