बालोद। हम सोचते हैं कि कस्टमर केयर नंबर से हम अपनी समस्या हल करवा लेंगे लेकिन हमें यह अब सावधानी बरतनी होगी कि क्या हम जिस नंबर पर कॉल कर रहे हैं वह कस्टमर केयर नंबर है या नहीं? अक्सर लोग कस्टमर केयर नंबर ना मिलने पर उन नंबरों को गूगल पर सर्च करते हैं। पर गूगल पर भी आजकल धोखाधड़ी करने वाले अपना नंबर कस्टमर केयर नंबर के रूप में डाल कर रखते हैं। जिस पर लोग कॉल करते हैं और फिर उनके जाल में फंस जाते हैं। ऐसा ही एक नया मामला गुंडरदेही थाने में सामने आया है। जहां पर एक युवक को कस्टमर केयर के नाम से जिओ रिचार्ज ना होने पर फोन करके अपनी समस्या बताना महंगा पड़ गया और बदले में अज्ञात आरोपी द्वारा जो कि कस्टमर केयर नंबर के नाम से फोन किया था उसने युवक के खाते से ₹119999 निकाल लिए। इस घटना के बाद गुंडरदेही सहित बालोद जिला पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि गूगल पर कस्टमर केयर नंबर सर्च ना करें। संबंधित कंपनी का जो वास्तविक नंबर है उसी नंबर पर फोन करके ही जानकारी हासिल करें। किसी भी अन्य नंबर पर या गूगल से प्राप्त नंबर पर बिल्कुल भी फोन ना करें।
इस तरह से हुआ ठगी का शिकार
प्रार्थी अजय कुमार साहू ने पुलिस को बताया मैं ग्राम रेंगाकठेरा में रहता हूं। बी0सी0ए0 स्नातक तक पाई किया हूं। 18.मई को करीबन 1 बजे दिन में जियो कंपनी के कस्टमर केयर नंबर 18002082391 पर रिजार्च के संबंध में जानकारी लेने के लिए अपने मोबाइल नंबर 7224906287 से कॉल किया ।जो रिचार्ज फैल्ड हो गया है। थोडी देर बाद वापस आ जायेगा। थोडी देर बाद मोबाइल नंबर 7478510366 से मेरे मोबाइल नंबर 7224906287 पर कॉल आया। जिसने खुद को जियो कंपनी का कस्टमर केयर बताकर Any desk appilication (एनी डेस्क एप्लीकेशन) डाउनलोड करने के लिए बोला और मेरे द्वारा उक्त एप्लीकेशन को डाउनलोड करते ही ओटीपी आया। जिसके बाद मेरे भारतीय स्टेट बैंक के खाता से कुल 1,19,999 रूपये कट गया। अज्ञात मोबाइल नंबर 7478510366 के धारक द्वारा धोखाधडी कर मेरे खाता से 1,19,999 रूपये निकालकर धोखाधडी किया है। आरोपी ने उनके गुण्डरदेही के खाता से तीन बार में 50,000 रूपये, फिर 50,000, फिर 19,999 रूपये कुल 1,19,999 रूपये निकाला जिसके कटने का मैसेज आया, जिसके बाद मेरे द्वारा बैंक जाकर खाता का डिटेल्स निकलवाने पर ठगी का पता चला।
पुलिस ने किया इस तरह सावधान, कोरोना काल में कस्टमर केयर के फर्जी नंबरों से हो रही ठगी, रिमोट ऍप्लिकेशन इंस्टाल करा,कर रहे ठगी
गुंडरदेही थाना प्रभारी रोहित मालेकर ने बताया किसी भी स्थिति में कस्टमर सपोर्ट की जरूरत पड़ने पर गूगल पर कस्टमर हेल्पलाइन या कस्टमर केयर को सर्च करने की आदत सभी की होती है ।यह आदत आपको नुकसान पहुंचा सकती है। दरअसल हैकर्स और अटेकर्स ने गूगल पर ढेरो फर्जी हेल्प लाइन नम्बर्स डाल के रखा है और किसी शिकार को इस जाल में फंसने का इंतजार कर रहे है। अगर गूगल पर कस्टमर केयर का नम्बर सर्च करते है तो सावधान हो जाइए। थाना गुण्डरदेही में प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक एक व्यक्ति ने जिओ कंपनी से 199 रुपये का रिचार्ज कराया ,उसके एकॉउंट से पैसे कट गए ,लेकिंन रिचार्ज नही होने के कारण उन्होंने , जिओ कंपनी के कस्टमर केयर का नंबर गूगल से सर्च कर नम्बर पर कॉल किया , नम्बर पर बात हुए उन्होंने रिचार्ज नही होने की स्थिति में पैसे वापस हो जाएंगे कहा इसके लिए एनिडेस्क रिमोट एप्लीकेशन इंस्टाल कराया ,उनके खाते से रुपये निकाल लिए।
इसी तरह एक व्यक्ति को कोरोना की आरटीपीसीआर रिपोर्ट ढूंढना महंगा पड़ गया। व्यक्ति ने कोविड टेस्ट कराया था रिपोर्ट नही आया था ,रिपोर्ट के लिए गूगल में आरटीपीसीआर रिपोर्ट के लिए हेल्प लाइन नम्बर सर्च की। उस नम्बर पर कॉल करने से उन्होंने रिमोर्ट कंट्रोल एप्लीकेशन इंस्टॉल कराकर उनके खाते से रुपये निकाल लिए। उसी प्रकार एक व्यक्ति को एक नम्बर से फ़ोन आया कि उसकी फ्लाइट केंसल हो गई है ।उसने कस्टमर केयर को फ़ोन लगाया ।कस्टमर केयर ने उसे क्विक सपोर्ट एप्लीकेशन इंस्टाल करने को कहा। यह एप्लीकेशन एक रिमोट एक्सेस एप्लीकेशन होता है। इसको इंस्टाल कराके उसके मोबाइल का सारी इनफॉर्मेशन अपने सिस्टम में एक्सेस करके उसके खाते के सारे रुपये चुरा लेता है। थाना प्रभारी रोहित मालेकर ने बताया एसबीआई ने भी ट्वीट के जरिये गूगल पर फर्जी कस्टमर केयर के नंबरों पर काल नही करने उनसे किसी भी प्रकार की जानकारी देने से मना किया है।किसी भी स्थिति में कस्टमर केयर का नम्बर गूगल पर सर्च नही करें।
