DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अधिकारी को दे सुरक्षा, मामले की हो निष्पक्ष जांच- विनोद जैन

बालोद । भारतीय जनता पार्टी आरटीआई प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विनोद जैन ने महासमुंद जिले के महिला बाल विकास विभाग में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के लिए उपहार सामाग्री की खरीदी एवं वहीं मई माह के लिए वितरित रेडी टू इट सामाग्री में हुए कथित अनिमियतता की जांच की मांग करते हुए दोषियों पर कठोर कार्यवाही की मांग की है , वहीं धरने पर बैठे महिला एवं बाल विकास अधिकारी सुधाकर बोदले को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराई जाए. विनोद जैन ने राज्य सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि राज्य में 2 वर्षो में हर विभाग में भ्रस्टाचार का बोलबाला है अवैध व्यापार धड़ल्ले से चल रहा है. रेत खनन का काम सत्ताधारी दल के लोग कर रहे हैं.जिसके कारण रेत का दाम आसमान छू रहा है. शराब दुकानों के आसपास चखने की दुकान भी सत्ताधारी दल के कुछ नेताओं के संरक्षण में चल रहा है. गली गली में अवैध शराब गांजा एवं नशे की गोलियों का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है. जिस पर अंकुश भी नही है. इस सरकार में कोई अधिकारी अगर ईमानदारी से कार्य करे और भ्रस्टाचार करने वालो को रोकने की कोशिश करे तो उसे कई तरह की यातनाये सहनी पड़ती है. जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण महासमुंद का है । महासमुंद मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कठोर कार्यवाही करने की मांग करने वालो में आरटीआई प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक कमलकांत साहू मीडिया प्रभारी परस साहू टिकेंद्र देवांगन अजय क्षत्री मोहित देशमुख ए आर दिल्लीवार एमएस सृजित विवेक वैष्णव लवण साहू आदि है.

You cannot copy content of this page