DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

विद्युत कटौती एवं लो वोल्टेज की समस्या से निजात दिलाने भाजपा कार्यकर्ताओं ने सौपा ज्ञापन,एक हफ्ते की चेतावनी वरना बैठेंगे धरने पर

बालोद । भारतीय जनता पार्टी सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विनोद जैन एवं भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य रिंकू शर्मा के नेतृत्त्व में आज विद्युत विभाग के मुख्यकार्यपालन अधिकारी टी एल सहारे से मुलाकात कर बालोद शहर एवं ग्रामीण अंचलों में लगातार हो रहे अघोषित विद्युत कटौती एवं लो वोल्टेज की समस्या से निजात दिलाने ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन के संदर्भ में विनोद जैन ने बताया कि विगत कई दिनों से बालोद शहर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में लगातार हो रहे विद्युत कटौती एवं लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है. जिसके कारण लोगो का इस भीषण गर्मी एवं उमस में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा. वहीं कोरोना गाइड लाइन के अनुसार लोगो को घरों में रहना पड़ता है परंतु विद्युत कटौती एवं लो वोल्टेज से घर के अंदर रहना नागवार गुजर रहा है. दिनभर एवं रात में कई बार विद्युत कटौती के चलते लोग सो नही पा रहे हैं.जिनके घरों में बुजुर्ग एवं बच्चे हैं, उनके घर की स्थिति तो और कठिनाई भरी है. जिन घरों में कोविड बीमारी से ग्रस्त लोग होम आइसोलेसन में हैं, उन्हें दी जाने वाली दवा पहले ही शरीर मे गर्मी बढ़ा देती है ऊपर से बिजली कटौती से वे लोग भी परेशान है. इन समस्याओं का निदान 7 दिवस में नही होने पर भाजपा कार्यकर्ता कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए विभाग के मुख्य द्वार पर धरने पर बैठेंगे. जिसकी जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी. ज्ञापन देने वालो में संदीप सिंह ,अजय क्षत्री,टिकेश्वर कुमार, विजय साहू ,सुरेंद्र साहू आदि मौजद रहे.

You cannot copy content of this page