DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ब्रेकिंग – खबर प्रकाशन के आधे घंटे के भीतर निरस्त हुआ आदेश,जनपद पंचायत सीईओ ने जारी किया संशोधित आदेश, देखें अब क्या है नया आदेश

बालोद। लोगों को टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित करने व जोर देने के लिए गुंडरदेही जनपद सीईओ वाईआर साहू ने सभी सरपंच सचिव को एक आदेश जारी कर दिया था कि जो टीका लगाएंगे उन्हें ही राशन के लिए कूपन जारी किया जाएगा और कूपन के आधार पर उन्हें सोसाइटी में राशन मिलेगा। टीका लगवाने वालों को प्राथमिकता से राशन दिया जाएगा। जो टीका नहीं लगाएंगे उन्हें कूपन नहीं दिया जाएगा। इस आदेश की प्रतिलिपि कलेक्टर सहित अन्य अधिकारियों के नाम लिखा गया था।

पहले जारी किया गया था ये आदेश

जब हमने इस आदेश पर खबर प्रकाशित की तो तत्काल प्रशासन हरकत में आ गया। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने मामले को संज्ञान में लिया। कलेक्टर ने जनपद सीईओ पर नाराजगी जाहिर की और कहा कि हमें किसी तरह की जानकारी दिए बगैर यह आदेश कैसे जारी किया गया है। आधे घंटे के भीतर रातों-रात इस आदेश को निरस्त कराया गया और संशोधित आदेश जारी करने कहा गया। जिसके बाद जनपद सीईओ ने नया आदेश जारी किया। जिसमें उन्होंने लिखा है कि जो भी पूर्व में आदेश जारी किया गया था उसे तत्काल निरस्त किया जाता है। ज्ञात हो कि बिना टीका के राशन न दिए जाने से संबंधित आदेश से लोगों में नाराजगी बढ़ गई थी। तो वहीं गरीबों में एक डर भी बढ़ गया था कि क्या हम टीका लगाएंगे तो ही राशन मिलेगा? इस आदेश का कई जगह विरोध होने लगा था। हैरत वाली बात यह थी कि आदेश में कलेक्टर को प्रतिलिपि लिखी गई थी लेकिन पहले से कलेक्टर को इसकी कोई जानकारी ही नहीं दी गई थी। जब हमारी प्रकाशित खबर के जरिए मामला उनके संज्ञान में आया तो उन्होंने इसे तत्काल गंभीरता से लिया व सीईओ पर नाराजगी जताई तो वहीं इस लापरवाही भरे आदेश के लिए सीईओ को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर आदेश निरस्त होने से लोगों ने राहत की सांस ली व DailyBalodNews का आभार जताया।

संबंधित खबर भी जरुर पढ़ें जिस पर तत्काल कार्रवाई हुई

You cannot copy content of this page