DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

आखिर नवविवाहिता ने शादी के दूसरे दिन क्यों लगा ली फांसी, पुलिस के लिए बनी पहेली तो परिजन भी स्तब्ध, पढ़िए इस लड़की का बैकग्राउंड, आखिर वह क्यों टाल रही थी शादी?

बालोद/ दल्ली राजहरा। दल्ली राजहरा के वार्ड 12 में बालोद ब्लाक के ग्राम जरहा गांव (लोंडी) से एक निषाद परिवार की लड़की उमेश्वरी निषाद उम्र 21 वर्ष 2 दिन पहले ही शादी होकर ससुराल गई थी। जिसने कल सुबह 8 से 10 बजे के बीच फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शादी के दूसरे दिन ही इतने बड़े कदम से ससुराल और मायके दोनों पक्ष के लोग स्तब्ध हैं। तो पुलिस के लिए भी ये पहेली बन गई है कि आखिर नवविवाहिता ने इतना बड़ा कदम क्यों उठा लिया कि शादी के बाद वह जीना नहीं चाहती थी। हर लड़की का यह अरमान होता है कि उसकी शादी हो यह कोई नहीं सोचता कि शादी के दिन जिंदगी त्याग दें। लेकिन इस लड़की ने फांसी लगाकर जान दे दी। यह बड़ा सवाल बना हुआ है। थाना प्रभारी टीएस
पथावि का कहना है कि अभी जांच जारी है। कुछ कहा नहीं जा सकता कि वजह क्या है। आज पीएम होगा। उनके मुताबिक घटना की जानकारी दोपहर में मिली। सुबह 8 बजे के बाद की घटना है। एक रात पहले उस परिवार में रिसेप्शन हुआ था। तो 2 दिन पहले शादी हुई थी। जरहा गांव में विष्णु राम की वह छोटी बेटी थी। मृतका तीन बहन और एक भाई है। इसमें दो बड़ी बहनों की शादी हो गई है। भाई उससे छोटा है। लोंडी के सरपंच सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि लड़की का स्वभाव सीधा सरल था। पता नहीं उसने ऐसा क्यों कदम उठाया सब आश्चर्य में पड़ गए हैं। जबकि उसे कोई परेशानी भी नहीं थी। मृतिका ग्राम लोंडी के जरहागांव मोहल्ले की रहने वाली थी। दल्ली में पूर्व पार्षद के परिवार में अनिल उर्फ रवि निषाद के साथ उसकी शादी हुई थी।
कहीं आत्महत्या की वजह कुछ और तो नहीं? क्योंकि लड़की शादी की तारीख को आगे बढ़ाना चाहती थी

तो वही हम इस आत्महत्या से जुड़े हुए एक महत्वपूर्ण खुलासा कर रहे हैं जो कहीं ना कहीं आत्महत्या की वजह की ओर इशारा कर रही है। पुलिस द्वारा जब नव विवाहिता के पति व अन्य परिजनों से बयान लिया गया तो यह बताया गया है कि लड़की शादी की तारीख को आगे बढ़ाना चाहती थी। वह कहती थी लॉकडाउन हटने दो फिर आराम से शादी करेंगे अभी नहीं करनी है। पुलिस के लिए यह एक बड़ा सवाल बन गया है कि वह शादी को क्यों टाल रही थी। लड़की द्वारा ऐसा कहे जाने के बाद दोनों परिवार वाले आपस मे।चर्चा भी किए थे। लड़की के पिता का कहना था कि शादी की पूरी तैयारी हो गई है तो और क्या टालना इसलिए शादी कर ही देते हैं। फिर लॉकडाउन के दौरान ही इनकी शादी हुई है। पुलिस अब इसी एंगल से जांच कर रही है कि आखिर लड़की शादी की तारीख को क्यों आगे बढ़ाना चाहती थी। उस पर किसी का कुछ दबाव तो नही था।
रात को तबीयत ठीक नहीं थी, सुबह नहाने के बाद लगाई फांसी

वहीं पुलिस जांच में यह बात भी सामने आई कि लड़की की शादी के बाद रात को तबीयत भी खराब हुई थी। क्योंकि उस रात विदाई के समय लड़की के साथ उसकी दादी, मौसी व एक सहेली भी आई थी। सभी एक कमरे में सोए हुए थे। लड़की तबीयत खराब होने की बात करने लगी तो उसकी दादी उनके पति को भी बुलाई व सभी एक कमरे में सोए। वह दूसरे दिन सुबह उठी, नहाई और अपने कमरे में गई व अंदर से दरवाजा बंद कर दी। जब देर तक कोई आहट ना मिली तो परिजनों को अनहोनी का एहसास हुआ फिर धक्का देकर दरवाजा खोला गया तो वह फांसी लगा चुकी थी।

You cannot copy content of this page