DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शादी में सामान के बदले बेटी को विदा करते इस परिवार ने दिया था एक लाख रुपये,पर ससुरालियों के पेट ना भरे, मांग रहे थे 50 लाख, तंग आकर जहर पीकर दे दी नई बहू ने जान,सास-ससुर, पति गिरफ्तार, पढ़िए दहेज हत्या का यह बड़ा मामला

बालोद/दल्ली राजहरा। दल्ली राजहरा पुलिस ने दहेज हत्या के आरोप में पति और सास- ससुर को गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेजा। मामला दहेज प्रताड़ना से तंग आकर नवविवाहिता द्वारा जहर पीकर जान देने का था। दरअसल में माता पिता ने अपनी बेटी को इस उम्मीदों के साथ शादी करके ससुराल भेजा था कि उसे कोई तकलीफ ना हो। ससुराल वालों द्वारा उन्हें खुशी पूर्वक रखा जाए इसलिए सामान के बदले बकायदा ससुराल वालों को एक लाख रुपये भी दिए गए थे। शुरुआत में तो सब ठीक था पर धीरे-धीरे लालची ससुराल वालों ने अपना लालच दिखाना शुरू कर दिया और फिर 50 लाख रूपये की मांग करने लगे और दहेज में कम रकम लाई हो कहकर ताने मारने लगे। यह भी धमकी देने लगे कि जब तक ₹50 लाख और नहीं लाओगे तब तक तुम्हारा कोई बच्चा नहीं आने देंगे। पति व सास-ससुर के द्वारा मृतिका को परेशान करने लगे। मामला दल्ली राजहरा के ही एक साहू परिवार का है। जब 4 दिसंबर 2020 को नवविवाहिता डिकेश्वरी साहू ने जहर पीकर जान दे दी थी। इस मामले में पुलिस ने कई पहलुओं पर जांच व सबूतों के आधार पर यह पाया कि मृतिका के पति नागेश्वर साहू सास दिनबाई साहू व ससुर नीलम साहू के द्वारा उन्हें दहेज को लेकर परेशान किया जाता था ।जिसके बाद नवविवाहिता ने जहर पी लिया। पर इस बात को भी ससुराल वाले छुपाते रहे और उसे सामान्य मौत बताते रहे। पीएम रिपोर्ट में जहर सेवन की पुष्टि हुई तो वही बिसरा जांच भी कराई गई ।जिसमें कई सूक्ष्म तथ्य सामने आए और अंततः सारी रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों पति, सास, ससुर को गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेजा। बड़े अरमानों के साथ माता-पिता ने 21 अप्रैल 2019 को बेटी डिकेश्वरी साहू को सामाजिक रीति रिवाज के साथ शादी करवा कर राजहरा के रहने वाले नागेश्वर साहू के घर भेजा था।

मृतिका पक्ष का कहना है कि शादी में घर वालों के द्वारा सामान के बदले ₹1लाख नकदी रकम व सोना चांदी के गहने ससुराल पक्ष के कहने पर विदाई के समय दिए गए थे। शादी के कुछ दिन तक तो पति व सास-ससुर के द्वारा डिकेश्वरी को ठीक से रखा गया। लगभग एक माह बाद पति व उनके रिश्ते नातेदारों के द्वारा मृतिका को नकदी रकम ₹50 लाख दहेज में लाना बोल कर परेशान करने लगे और जब तक दहेज में उक्त रकम नहीं लाएगी तब तक तुम्हारा कोई बच्चा नहीं आने देंगे। यह सब बातें मृतिका ने अपने माता-पिता व परिवार वालों व समाज को इसकी जानकारी दी थी। बेटी के भविष्य को देखते हुए उसे समझा कर मायके पक्ष वाले वापस ससुराल भेज दिए थे जहां फिर उक्त नवविवाहिता ने 4 दिसंबर को आत्महत्या कर ली थी।

You cannot copy content of this page