बालोद। जिला पंचायत सदस्य श्रीमती बसंती बाला भेडिया ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम जिला कलेक्टर के माध्यम से पत्र भेजकर मांग किया है कि जिला विकास निधि व 15 वे वित्त आयोग के राशि से कोरोना संकट में मदद करने की अनुमति दी जाए। श्रीमती भेडिया ने कहा कि पूरा प्रदेश वर्तमान समय में कोविड 19 के महामारी से जुझ रहा है और आपके नेतृत्व में पुरा शासन और प्रशासन तंत्र उस पर काबू पाने पर अथक प्रयास कर रहे है। कोरोना के त्रासदी से पूरे प्रदेश की जनता मानसिक एवं आर्थिक रूप से कमजोर हो रही थी। आपकी दूर दर्शिता एवं कर्तव्य परायणता की वजह से जनता के मन में आपके प्रति विश्वास बढ़ा है। हमारी भी इच्छा है कि इस विपरीत अवसर पर आपके सहभागी बने। निर्वाचित जनप्रतिनिधि, जिला पंचायत बालोद की सदस्य एवं मानवीय दृष्टिकोण के चलते अपने निर्वाचन क्षेत्र की जनता का मनोबल संवाद के माध्यम से बढ़ाने का भरकस प्रयास कर रही हूँ। संवाद के दौरान क्षेत्र की नागरिको ने अपनी समस्याओ से अवगत कराते हुए कहा कि हम मानसिक रूप से कोरोना से लड़ने से तैयार है परन्तु आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण दैनिक जरूरतों के सामानो को खरीदने में सक्षम नही है। उन्होंने सीएम से अनुरोध किया है कि नगरीय निकाय के नागरिकों को जिस प्रकार से दैनिक जरूरतों की पूर्ति हेतु सामान उपलब्ध करायें जा रहे है। वैसा ही हम ग्रामीणजनों को उलपब्ध कराने का कष्ट करें। उनकी परिस्थियों से अवगत होने के बाद मेरा निवेदन है कि जिस प्रकार से नगरीय निकाय के जनप्रतिनिधियों ( अध्यक्ष एवं पार्षद निधि) को अपने निधि की राशि का उपयोग जनसामान्य की दैनिक जरूरत की सामाग्री वितरण करने हेतु शासन द्वारा अनुमति प्रदान किये है। उसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों ( त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था) को जिला, जनपद पंचायत विकास निधि एवं 15 वें वित्त की राशि को चिकित्सकीय उपकरण एवं अन्य सामग्री तथा दैनिक जरूरतों की सामग्री कय करने की अनुमति प्रदान की जाए।
ताकि जनता ने जिस आशा विश्वास के साथ हमे चुना है, हम उस पर खरा उतर सके।
15 वे वित्त का हो कोरोना संकट में उपयोग, अनुमति देने जिला पंचायत सदस्य बसंती बाला ने सीएम को लिखा पत्र
