DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ये हुई न बात – व्यापारी संघ ने मदद को बढ़ाए हांथ- 10 नग जम्बो जेट आक्सीजन सिलेंडर दिए अस्पताल में

गुंडरदेही– व्यापारी संघ के अध्यक्ष श्र दर्शन जैन एवं गुंडरदेही परिक्षेत्र माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष दिनेश टावरी के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद गुंडरदेही में 10 नग जम्बो जेट आक्सीजन सिलेंडर खलारी कोविड केयर सेंटर के आक्सीजन बेड हेतु तहसीलदार अश्वन पुशाम, बीएमओ श्रीमती रेणुका प्रसन्नो एवं टी आई रोहित मालेकर को सौंपा गया. साथ ही 10 आक्सीमीटर,10 भाप लेने की मशीन एवं जरूरतमंदों को सुखा राशन एवं भोजन पैकेट वितरण करने का संकल्प भी लिया गया. जिसके लिए छ ग शासन के संसदीय सचिव एवं विधायक कुंवरसिंह निषाद द्वारा दोनों संगठनों को संकट की घड़ी में जनसहयोग करने के लिए आभार व्यक्त करते हुए सभी सामाजिक संगठनों को भी आगे आकर सहयोग प्रदान करने की अपील किया गया है. इस अवसर पर अशोक बियानी,ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष भोजराज साहू,के के राजू चंद्राकर,सुरेश गांधी, प्रमोद जैन,सुरेश सोनी,महेश चांडक,मनीष चौरड़िया,मनीष भूतड़ा एवं हरीश भूतड़ा उपस्थित रहे.

You cannot copy content of this page