DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

नादानी- पढ़ाई ठीक से न करने पर पिता ने डांटा, घर छोड़ चला गया बच्चा, पुलिस अपहरण का केस दर्ज कर तलाश में जुटी

बालोद। पढ़ाई ठीक से ना करने पर पिता की डांट से गुस्से में आकर एक बच्चा घर छोड़कर चला गया है। मामला ग्राम सरेखा थाना गुण्डरदेही का है। जहां बच्चे के पिता कंस कुमार ठाकुर की रिपोर्ट पर पुलिस ने बच्चा नाबालिग होने कारण अपहरण का केस दर्ज करके जांच में जुटी हुई है। पिता ने बताया कि वह किसानी का काम करता है। मेरा लड़का लोकेन्द्र कुमार ठाकुर उम्र 17 वर्ष जो कक्षा 10 वी में भाठागांव (बी) हाई स्कूल में पढ़ता था। जो इस वर्ष फेल हो गया है तथा इसके पूर्व कक्षा 09 वी में भी एक बार फेल हो चुका था। जिसे 20 सितंबर को रात्रि में एवं 21 सितंबर को सुबह तुम पढ़ाई ठीक से नही करते हो फेल हो जाते हो, बोल कर ठीक से पढ़ाई करने के लिए डांट दिया था, जिस पर मेरा लड़का नाराज होकर 21 सितंबर को करीबन 04 बजे दिन घर से बिना बताये निकलकर कहीं चला गया है। जिसका पता तलाश अपने नजदीकी रिश्तेदारी एवं संभावित स्थानो में करते रहा लेकिन आज तक नही मिल पाया है। उम्र 18 साल से कम होने के कारण पुलिस इस गुमशुदगी के केस को अपहरण का केस बना कर छानबीन और पता तलाश में जुटी हुई है। अब तक बच्चे का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

You cannot copy content of this page