DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

लॉकडाउन के दौरान बढ़ई ने लगाई फांसी, कारण कहीं काम बंद होना तो नहीं?

बालोद/ अर्जुंदा। सुरेगांव थाना क्षेत्र के ग्राम अहिबरन नवागांव में गुरुवार को एक बढ़ई का काम करने वाले 32 वर्षीय ईश्वर लाल ठाकुर पिता गेंदलाल ठाकुर ने गांव के बाहर फरदडीह मार्ग पर जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना सुबह 10 से 11 बजे के बीच बताई जा रही है। अभी लॉक डाउन चल रहा है। वह बढ़ई का काम करता था। लेकिन अभी काम बंद था। सुबह वह घर पर ही था। फिर अचानक वह निकला। कुछ घंटों बाद परिजनों को उनकी मौत की खबर मिली। आत्महत्या की वजह क्या है अभी स्पष्ट नहीं है। पर चर्चा यह भी हो रही है कि लॉकडाउन में बढ़ई का काम भी बंद है। ऐसे में कहीं काम बंद होने का तनाव तो नहीं था। हालांकि परिजन और पुलिस अभी ऐसी कोई बात नहीं कह रहे हैं। थाना प्रभारी अमित तिवारी का कहना है कि मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।

You cannot copy content of this page