DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

छग -चलेंगे अंधड़-गिरेंगे ओले, दो दिन मौसम के मिजाज रहेंगे बदले

रायपुर – एक ऊपरी हवा का चक्रवाती घेरा अंदरूनी उड़ीसा के ऊपर 1.5 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है जिसके प्रभाव से दक्षिण छत्तीसगढ़ में आने वाले 24 घंटे में हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। दक्षिण छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर अंधड़ चलने की संभावना है। मौसम विज्ञानी एचपी चन्द्रा ने बताया चूंकि बंगाल की खाड़ी से नमी की आपूर्ति हो रही है इसलिए प्रदेश के उत्तरी भाग में भी एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है। 14 अप्रैल को प्रदेश में एक द्रोणिका अथवा गरम/ नमी युक्त हवा का सम्मिलन क्षेत्र बन रहा है जिसके कारण प्रदेश के मध्य और उत्तर भाग में गरज चमक के साथ हल्की वर्षा होने अथवा छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश के मध्य और उत्तर भाग में गरज चमक के साथ अंधड चलने, आकाशीय बिजली गिरने तथा ओलावृष्टि संभावित है। ओलावृष्टि का क्षेत्र मुख्यतः जसपुर कोरबा सूरजपुर अंबिकापुर और बलरामपुर रहने की संभावना है।

You cannot copy content of this page