DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

EXCLUSIVE-घर के बाहर बेवजह निकले तो पुलिस करवा रही उठक बैठक,तांदुला डैम घूमने आए ग्रामीण तो अपना घर छोड़कर दूसरे गली में जाकर बैठे युवकों का उठक बैठक वीडियो वायरल

देखिये उठक बैठक की वीडियो

बालोद। लॉकडाउन को आप अगर गंभीरता से नहीं ले रहे हैं तो आपको कभी भी उठक बैठक करनी पड़ सकती है। एक बार नहीं 10 बार नहीं 50 बार। अगर ठीक से नहीं किए तो संख्या और बढ़ सकती है। ऐसा बालोद पुलिस का कहना है और ऐसा लोगों से करवाया भी जा रहा है। ताकि लोग सबक ले और बेवजह घर से बाहर ना निकले। लॉकडाउन की सख्ती को लेकर पुलिस का दो वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें एक वीडियो तांदुला डैम क्षेत्र का है।

जहां पर 4 ग्रामीण लॉक डाउन का मजा लेने घूमने के लिए निकले थे और पुलिस के लपेटे में आ गए और उन्हें थाना प्रभारी गैंदसिंह ठाकुर ने उठक बैठक करवा दिया। लोगों को सीख देने के लिए इसकी वीडियो बनाई गई और सोशल मीडिया में वायरल किया गया है। ताकि दूसरे उनसे सबक ले तो वही दूसरा वीडियो ग्राम लाटाबोड़ का सामने आया है।

लाटाबोड़ का वायरल वीडियो

जहां पर अपने घर को छोड़कर दूसरे गली में जाकर बैठकर ईयर फोन लगाकर गाना सुन रहे दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा और उनसे भी उठक बैठक कराई। लोगों का कहना था कि हमारी गली में छांव नहीं है इसलिए छांव की तलाश में यहां आकर बैठ गए थे पर पुलिस ने उनके बहानों को दरकिनार कर उन्हें लॉकडाउन का पालन न करने पर उठक बैठक की सजा दी।

You cannot copy content of this page