DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अच्छी खबर – निजी अस्पतालों में डाॅ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना और आयुष्मान भारत योजना के हितग्राहियों के लिए 20 प्रतिशत बिस्तर रहेंगे आरक्षित, आदेश जारी

रायपुर -मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश पर अब कोविड मरीजों के इलाज के लिए पंजीकृत निजी अस्पतालो में डाॅ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना और आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जनआरोग्य योजना के हितग्राहियों के लिए 20 प्रतिशत बिस्तर आरक्षित रहेंगे। यह आरक्षण निजी अस्पतालों के कोविड उपचार यूनिट के जनरल वार्ड, एच डी यू बेड आक्सीजन सहित ,आई सी यू वेन्टीलेटर सहित और बिना वेन्टीलेटर के आई. सी. यू. में लागू होगा। इस संबंध में आज स्वास्थ्य विभाग ने आदेश जारी किया है।
   आदेश में कहा गया है कि जिन पंजीकृत अस्पतालों में कोविड मरीजों का इलाज किया जा रहा है,वहां उपलब्ध कुल बिस्तरों में से 20 प्रतिशत बिस्तर डाॅ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना और आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के हितग्राहियों के लिए आरक्षित रखा जाएगा।

कोविड अस्पतालों में खाली बिस्तरों की जानकारी देने पोर्टल शुरू

स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड अस्पतालों में खाली बिस्तरों की जानकारी देने नया पोर्टल शुरू किया गया है। पोर्टल पर प्रदेश के सभी जिलों में संचालित कोविड केयर सेंटरों, कोविड अस्पतालों और अनुमति प्राप्त निजी अस्पतालों में कोरोना के इलाज के लिए उपलब्ध बिस्तरों की संख्या प्रदर्शित की गई है। कोविड-19 मरीजों के लिए इन तीनों तरह के केन्द्रों में आक्सीजन सुविधा वाले बिस्तरों, आईसीयू व एचडीयू बिस्तरों, वेंटिलेटर की उपलब्धता तथा अस्पताल के बाहर आइसोलेशन बिस्तरों की जानकारी एवं उनकी स्थिति भी दर्शायी गई है। अस्पताल में इलाज की जरूरत वाले मरीज पोर्टल https://cg.nic.in/health/covid19/RTPBedAvailable.aspx पर प्रदर्शित खाली बिस्तरों की जानकारी के अनुसार संबंधित अस्पताल या कोविड केयर सेंटर में पहुंचकर उपचार करा सकते हैं।

You cannot copy content of this page