DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बठेना कांड पर धरना,भाजपाइयों का आरोप-प्रदेश में आज हर 4 घंटे में बलात्कार व हर 6 घंटे में हत्या होना प्रदेश के कांग्रेस सरकार की नाकामी

बठेना हत्याकांड समेत प्रदेश भर में बदहाल होती कानून व्यवस्था के विरोध में भाजपा जिला बालोद द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में नेताओं ने उठाई अन्याय के खिलाफ आवाज

2बालोद। मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र पाटन के बठेना गांव में सतनामी समाज के गायकवाड परिवार के पांच व्यक्तियों की संदिग्ध मृत्यु ने प्रदेश की कानून व्यवस्था की पोल फिर से खोल दी है। खुद सीएम के क्षेत्र में जो दुर्भाग्य से गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का भी गृह जिला है। ऐसी घटना लगातार हो रही है। ऐसे में प्रदेश भर में जर्जर कानून व्यवस्था के विरोध एवं घटना के न्यायिक जांच की मांग को लेकर भाजपा जिला बालोद द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन जिला मुख्यालय बालोद में किया गया।

विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से पहुंचे कांकेर लोकसभा के सांसद मोहन मंडावी ने कहा कि दुख के साथ हमें धरना में बैठना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री के क्षेत्र में सतनामी समाज के 5 लोगों की निर्मम हत्या हुई जिसे प्रशासन आत्महत्या का रूप दे रही है। संत गुरु घासीदास के वंशज स्वाभिमानी होते हैं। कभी आत्महत्या नहीं कर सकते।इनको मारा गया है। जिस समाज के वोटों से आज सत्ता पर आसीन हुए हैं उसी पर लगातार अत्याचार व शोषण दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहा है। इस घटना की निष्पक्ष न्यायिक जांच होनी चाहिए व दोषियों को सख्त से सख्त दंड मिलना चाहिए। पीड़ितों को न्याय मिलना चाहिए। छत्तीसगढ़ में सरकार झूठ बोलकर आई है और असम में भी झूठ फैलाने का काम कर रहे हैं। प्रदेश को आज शराब में डुबोकर भ्रष्टाचार शोषण अन्याय का बोलबाला है। गुंडागर्दी अपने चरम सीमा पर है। आज घर की बेटियों को बाहर भेजने में भी भय का माहौल बन गया है। सीधे शांत छत्तीसगढ़ को अपराध का गढ़ बनाया जा रहा है।


जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने कहा कि पूर्ण शराबबंदी का वादा कर आज विधायक मंत्री अपने जमीन पर शराब दुकानें खुलवा रहे हैं। 40 हजार महीने का किराया लेने की होड़ लगी है। नशे का गढ़ बनता छत्तीसगढ़ अपराध की चरम सीमा पर है। इसका सहज अनुमान लगाया जा सकता है। बठेना गांव में 52 साल के किसान राम बृज गायकवाड का शव उसके 24 साल के बेटे संजू गायकवाड के साथ 6 मार्च को फंदे पर लटका मिला। राम बृज की पत्नी जानकीबाई और दो बेटियां 28 साल की दुर्गा और 21 साल की ज्योति का शव घर से कुछ दूर पर पैरावट में जलता हुआ बरामद किया गया। सीएम बघेल के क्षेत्र में यह पहली घटना नहीं है। इससे कुछ दिन पहले 20- 21 दिसंबर की दरमियानी रात दुर्ग के खुडमुड़ा गांव में एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या हो गई थी। बलराम सोनकर उनकी पत्नी दुलारी सोनकर बेटा रोहित व बहू कीर्तनी बाई में से तीन का शव पानी की टंकी में फेंका हुआ था। जिसमें से दो की हत्या गला दबाकर की गई थी जबकि एक व्यक्ति का सिर पर वार किया गया था। एक 11 साल के बच्चे दुर्गेश पर भी हमला हुआ था। हत्यारे उसे मरा समझकर छोड़ गए थे। प्रदेश की कानून व्यवस्था की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। भारतीय जनता पार्टी इसका पुरजोर विरोध करती है। कानून व्यवस्था नहीं बना पाना और मुखिया के क्षेत्र में ही अपराध तेजी से होना निरंकुश सरकार की निशानी है। नैतिकता के आधार पर उन्हें तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए।


प्रदेश मंत्री राकेश यादव ने कहा कि अनुसूचित जाति के लिए प्रदेश के मुखिया के मन में कोई संवेदना नहीं है। छत्तीसगढ़ में अपराध की बेतहाशा वृद्धि हो रही है। कोरवा जाति की लड़की के ऊपर बलात्कार की घटना को उसके मंत्री छोटी घटना बताते हैं। संवेदनहीन सरकार को आने वाले समय में इसका बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
पूर्व विधायक प्रीतम साहू ने कहा कि आज कानून व्यवस्था ऐसी हो गई है कि घर की बहू बेटी को बाहर भेजने में भय लगता है। किसान मोर्चा मंत्री पवन साहू ने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा की प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। किसान से लेकर हर वर्ग हर तबके को ठगने का काम इस सरकार ने किया है। प्रदेश में आज हर 4 घंटे में बलात्कार व हर 6 घंटे में हत्या होना प्रदेश सरकार की नाकामी को दर्शाता है।
जिला महामंत्री प्रमोद जैन ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाई गई है। अपराधियों को संरक्षण दिया जा रहा है। बलात्कार, आगजनी, हत्या का मामला आम हो गया है। विधानसभा में गृह मंत्री ने स्वीकार किया है कि इन 2 सालों में छत्तीसगढ़ में अपराधिक मामले 146% की बढ़ोतरी हुई है। प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था बनाने में पूरी तरह से विफल है। खेरथा मंडल अध्यक्ष दिनेश्वर बघेल व अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष मालती जोशी ने कहा कि सतनामी समाज पर लगातार प्रदेश में अन्याय शोषण हो रहे हैं। बठेना में सतनामी समाज के 5 लोगों की हत्या, धरमपुरा में सतनामी समाज के लोगों पर लाठीचार्ज करवाना, गुरुद्वारा में आग लगाना, गिरौदपुरी में विकास कार्य पूरी तरह से रुक जाना, गिरौदपुरी धाम की आज दुर्गति होती जा रही है। भाजपा के राज में डॉ रमन सिंह ने समाज का मान बढ़ाते हुए विश्व का सबसे बड़ा जैतखाम बनाया व गिरौदपुरी धाम का विकास किया। आज समाज पर हुए इतने बड़े कुठाराघात शोषण व अत्याचार के खिलाफ अगर कोई राजनीतिक दल खड़ा हुआ है तो वह भारतीय जनता पार्टी है। जो अनुसूचित जाति के दर्द को समझती है। इस घटना से पूरा समाज आक्रोशित है। प्रदेश सरकार जान ले छत्तीसगढ़ में 10 सीटें अनुसूचित जाति की है आने वाले समय पर कांग्रेस पार्टी को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा छत्तीसगढ़ की चरमराती कानून व्यवस्था पर कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लेते हुए किशोरी साहू,यादराम साहू,जयेश ठाकुर,शरद ठाकुर होरीलाल रावटे, अशवन बारले , डॉक्टर देवेंद्र महाला, खिलेश्वरी साहू, अनजनि साहू ,दीपा साहू, राकेश जोशी, आदित्य पिपरे,अमित चोपड़ा, प्रेम साहू, दुष्यंत सोनवानी, हितेश डोंगरे,दुर्गान्द साहू,सुरेश निर्मलकर आदी नेताओं ने अपनी बात रखी। इसके पश्चात न्यायिक जांच की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन तहसीलदार बालोद को सौंपा गया। इस धरना प्रदर्शन में नरेश यदू, राकेश छोटू यादव, सुशीला साहू, अनीता कुमेटी ,गोविंद वाधवानी, रुपेश सिन्हा, जितेंद्र साहू, कासिम कुरेशी, कृतिका साहू ,राजीव शर्मा, लोकेश श्रीवास्तव ,अबरार सिद्दीकी, पवन सोनबरसा, डॉ वीरेंद्र साहू,भीषण टंडन ,संतोष कौशिक, मेहतर नेताम, जित्तू विश्वास गुप्ता, संदीप सिन्हा, प्रीतम यादव, रोमन, शंकर लाल साहू, रामसहाय साहू, शिवकुमार धर्मगुडे, खेदु राम साहू, भानुमति साहू, टिकेशवरी बन्धु,संधिया साहू, नीतू सोनवानी ,धनेश्वरी सोनकर, सकुन गौतम, निर्मला,प्रभा कल्याणी ,डिशोक जांगडे, राकेश कोसरे, श्रीकान्त, चंद्रकांत, चोपड़ा संदीप गौतम, भागवत कुमार, अमित चौधरी, दीपेश विश्वकर्मा, संध्या, अभिषेक डोंगरे, गौरव कुमार ,युगल किशोर बोरकर ,नवीन राव ,सुनील सिंह ,ताम्रध्वज सुधाकर ,मिथिलेश कुमार, अनूप कुमार ,अफसर कुरेशी, अंशु, रोमन सिन्हा, तनसुखा साहू, विनोद जैन, लोकेश साहू , सोनसाय लेंडीया, पंकज चौधरी, दिलीप कुल्हारी, कुबेर साहू, मुकेश कौडो,विक्रम लालवानी, विश्वजीत तिवारी ,विकास जैन ,सुभाष चंद्राकर, वेद प्रकाश साहू, गणेश साहू ,श्रीकांत वर्मा, नेम लाल यादव, अजय बाफना, एकांत पवार, पार्थ साहू, दिनेश देवांगन, नेताम हेमलाल साहू ,भोला साहू, मन्नू सोरी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page