DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कोविड-19 से सुरक्षा हेतु एक्शन प्लान, बच्चों ने यहां लिखा कोरोना के नाम पत्र, बनाई पेंटिंग

बालोद । शासकीय आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालोद में हैलो स्टुडेंट्स के अंतर्गत ऑनलाइन कार्यक्रम कोविड-19 से सुरक्षा हेतु एक्शन प्लान का आयोजन किया गया। छात्राओं ने कोविड-19 से जागरूकता पैदा करने हेतु अपने परिचित मित्र को पत्र लिखा। उनके द्वारा लिखे गये बेहतर क्रियेटिव आलेख की रोचक प्रस्तुति को ई-सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस पत्र में नंदिनी नाग ने कोरोना वायरस को संबोधित करते हुए बीमारी से बचने के उपायों पर सलाह दी गयी। मेनका साहू ने अपने पत्र में त्यौहार के समय भीड़भाड़ वाले स्थान से बचते हुए संक्रमण का खतरा बढ़ने से रोकने के लिए सुरक्षा उपायों को अपनाने हेतु सचेत किया। चांदनी साहू ने पत्र लिखते हुए दोस्तों एवं समुदाय को इस दौरान अपने आसपास सावधानी रखने हेतु प्रेरित किया।

विद्यालय के प्राचार्य अरुण कुमार साहू ने मानसिक स्वास्थ्य पर चर्चा करते हुए कहा कि सोशल मीडिया हमारे मानसिक अवसाद का सबसे बड़ा कारण है। अपने समय और ऊर्जा को निगेटिव विचारों से बचाकर रचनात्मक कार्यों में लगायें। कोरोना संक्रमण के कारण स्कूल कई दिनों से अनिश्चितकाल के लिए बंद है। त्यौहारों के मौसम में कोरोना से सुरक्षा संबंधी उपायों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के प्रेरक संदेश को छात्राओं ने अपने पोस्टर, स्लोगन, कविता, पत्रलेखन, वीडियो के माध्यम से अभिव्यक्ति प्रदान की।


प्रतिभागी छात्राओं लक्ष्मी कुलदीप, पूर्वी यादव, निशा साहू, भारती, मेनका साहू, नीलिमा, पेमेश्वरी, पायल, दीपमाला, मोनिका, मानसी, चांदनी, वंशिका, नंदिनी नाग, एश्वर्या योगी, रितिका,पूजा, भूमिका, दामिनी ठाकुर, रेखा शर्मा, सोनाली, तामेश्वरी को सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।

कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता शैल देशमुख, वर्षा यादव, लक्ष्मी कोशिमा ने किया। कार्यक्रम में व्याख्याता रुपेश कश्यप, एम.के ठावरे, रोशनी साहू ने भी विचार व्यक्त करते हुए छात्राओं के अभिव्यक्ति कौशल की सराहना की।

You cannot copy content of this page