बालोद/डौंडीलोहारा। डौण्डी लोहारा विकासखंड के वनांचल ग्राम रेंगाडबरी में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह एवं जनभागीदारी के साथ मनाया गया। विद्यालय मैदान में सुबह 6 बजे से आयोजित कार्यक्रम में स्कूल के बच्चे, शिक्षक, किसान, महिला समूह एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।
योगाभ्यास से जागी स्वास्थ्य के प्रति नई चेतना

कार्यक्रम के दौरान योग प्रशिक्षक द्वारा उपस्थित लोगों को सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, वृक्षासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया। योग सत्र के दौरान प्रतिभागियों ने नियमित योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।
ग्रामीणों ने योग के माध्यम से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के संदेश को अपनाने की बात कही।
योग केवल व्यायाम नहीं, स्वस्थ जीवन का विज्ञान – जयेश जैन
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ग्राम पंचायत सरपंच पति जयेश जैन ने कहा कि—
“योग केवल व्यायाम नहीं बल्कि तन और मन को स्वस्थ रखने का विज्ञान है। रेंगाडबरी के लोग अब इसे नियमित जीवनशैली का हिस्सा बनाएंगे।”
वहीं शासकीय औषधालय के कंपाउंडर कैलाश साहू ने भी ग्रामीणों को योग के स्वास्थ्य लाभों की जानकारी देते हुए नियमित अभ्यास के लिए प्रेरित किया।
फल प्रसाद वितरण के साथ हुआ कार्यक्रम का समापन
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों को योग की महत्ता बताते हुए फल प्रसाद वितरण किया गया। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में इतने बड़े स्तर पर पहली बार योग दिवस मनाए जाने से स्वास्थ्य और जागरूकता को नई दिशा मिली है।
कार्यक्रम में देवेन्द्र जयसवाल, रूपेश सिन्हा (पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष), उत्तरा घरेंद्र, निरंजन पडौती, अंकुश कुंजाम सहित अन्य ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
“योग करें, स्वस्थ रहें” के संदेश के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
– नेमन साहू, रेंगाडबरी













