बालोद। नगर पंचायत डौंडीलोहारा के अध्यक्ष लाल निवेंद्र सिंह टेकाम ने जानकारी दी कि वे विगत दिनों मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात करने पहुंचे थे, जहां तुएगोंदी देव जात्रा के आयोजन को लेकर चर्चा हुई थी। उनके अनुसार, मुख्यमंत्री द्वारा आयोजन के प्रति सहमति और शुभकामनाएं व्यक्त की गई थीं।
तुएगोंदी देव जात्रा के शांतिपूर्ण एवं सफल आयोजन पर अध्यक्ष टेकाम ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि समाज की आस्था एवं सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़े ऐसे आयोजनों को सकारात्मक सहयोग मिलना महत्वपूर्ण है।

उन्होंने यह भी बताया कि आगामी 24 जून को आयोजित होने वाले रानी दुर्गावती बलिदान दिवस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज गति से चल रही हैं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को देखते हुए आयोजन से जुड़े लोग और स्थानीय स्तर पर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने का कार्य किया जा रहा है।
आयोजकों का कहना है कि कार्यक्रम को ऐतिहासिक और व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए विभिन्न स्तरों पर तैयारियां जारी हैं।













