DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बड़ी खबर- अज्ञात युवती ने तांदुला डैम में लगाई छलांग, हुई घायल, बेहोशी की हालत में पुलिस ने किया भर्ती, पहचानिए चेहरा कहीं आप की परिचित तो नहीं?

बालोद। बालोद के तांदुला डेम आदमा बाद क्षेत्र में देउरतराई इलाके में आज गुरुवार को सुबह 9:30 बजे एक अज्ञात लड़की ने देखते-देखते डैम के एक किनारे में छलांग लगा दी। जिसके बाद वह डूबने लगी। तभी वहां से गुजर रहे कुछ लड़कों ने लड़की को बचाने की कोशिश की और पुलिस को सूचना दी। तत्काल बालोद पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और लड़की को बेहोशी की हालत में डैम से निकालकर जिला अस्पताल लाया गया। जहां इलाज जारी है। अभी भी लड़की बेहोश है। पुलिस उसके होश में आने का इंतजार कर रही है। बालोद थाना प्रभारी गैंदसिंह ठाकुर द्वारा सोशल मीडिया में लड़की की तस्वीर साझा करके उनके परिचितों के बारे में पता साजी की जा रही है। खबर में आप लड़की की तस्वीर देख सकते हैं। अगर आपके पहचान की हो तो बालोद पुलिस को मोबाइल नंबर 9479192038 या हमें 9755235270 नंबर पर खबर कर सकते हैं। लड़की की उम्र 17 से 18 साल बताई जा रही है। अभी यह जांच का विषय है कि लड़की कहां की है, क्या नाम है, आखिर उसने आत्महत्या का प्रयास क्यों किया? उसके होश में आने का पुलिस को इंतजार है. जिसके बाद बयान लिया जाएगा। घटनास्थल पर लड़की केेे पहचान से संबंधित कोई दस्तावेज भी नहींं मिला। ना साइकिल थी ना गाड़ी थी। लड़की पैदल आई थी।

इस घटना से संबंधित खबर पढ़िए, आगे क्या हुआ क्लिक करें नीचे हेडिंग पर

पार्ट 2

You cannot copy content of this page