उम्मीदे थी काफी, परन्तु बजट निकला ना काफी- दीपक आरदे, जिला अध्यक्ष आम आदमी पार्टी



बालोद – आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष दीपक आरदे ने कहा कि इस बजट से सरकार से काफी उम्मीदें थी लेकिन एक बार फिर महिलाओं, युवाओं ,बेरोजगारों के साथ साथ प्रदेश की जनता से छल किया है। जिला अध्यक्ष दीपक आरदे ने कहा कि बस्तर में टाइगर बल की बात करने वाले भूपेश सरकार को पहले बस्तर में तैनात उन पुलिस बल के बारे में सोचना चाहिए। जिन्हें आज की महंगाई के दौर में महज 15 हजार रुपये महीने की पगार मिल रही है और वही सायकल भत्ते के नाम पर 25 रुपये महीने दिया जा रहा है। क्या उनकी जिंदगी इतनी सस्ती है। आज उनकी नजरो में , हमे काफी उम्मीदें थी कि इस बजट में उनके लिए कुछ अच्छी घोषणा की जाएगी ।  जिस शराबबंदी का वादा करके सत्ता में आई कांग्रेस शराबबंदी की ओर बढ़ने के बजाय उसी शराब के व्यापार में 600 करोड रुपए और अधिक कमाने का लक्ष्य निर्धारित कर रही हैं। लगातार शराब के नाम पर गुंडागर्दी बढ़ रही है। जिसे पूरी तरह से उनका समर्थन प्राप्त है।
जिला सचिव कामत भडारी ने कहा पिछले वर्षों में महिलाओं के खिलाफ लगातार अनाचार, अपहरण, और हिंसा की घटनाएं बढ़ी है। थानों में अत्याचार करने वालो के खिलाफ लगातार आम आदमी पार्टी ने आवाज उठाई है लेकिन उन गुंडों को कॉंग्रेस ने अपने संगठन में पद दे कर सम्मानित किया है भूपेश बघेल ने इस पर कोई बात नहीं की है।  एक तरफ कांग्रेस सरकार पुलिस कर्मियों को पदक देने की बात कर रही है। दूसरी तरफ वही कांग्रेस के कार्यकर्ताओ द्वारा थानों में घुसकर पुलिसकर्मियों को पीटा जा रहा हैं । कांग्रेस के जन घोषणा पत्र में किये वादे में चिटफंड के द्वारा शिकार हुए लोगो के रकम लौटाने की बात की थी उसका भी आज 2 साल होजाने के बाद भी कोई जिक्र नही किया गया। शिक्षा के झेत्र में जिन शिक्षाकर्मियों को नियमित किया गया था आज 1998 से 2008 तक जीतनी भर्ती हुई थी उन सभी को आज तक कोई पदोन्नति मिलो है और न ही उन्हें समयमान वेतन दिया जा रहा है।
आम आदमी पार्टी नेताओं ने इस बजट को एक व्यापारिक बजट करार दिया व कहा कि जिस बजट में आम जनता को कोई राहत नही पहुचे ऐसे बजट की उम्मीद नही की गई थी । आज पूरे देश के साथ प्रदेश की जनता भी पेट्रोल, डीजल के बढ़ते दामो से परेशान है यदि भूपेश सरकार आम जनता के हितों की सोचती तो इन पेट्रोल ,डीजल पर लगने वाले टेक्स पर कमी कर प्रदेश की जनता को राहत देने का काम करती ।

You cannot copy content of this page