DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष स्वर्गीय श्री रूपनारायण सिंह जी को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

बालोद। स्थानीय कला केंद्र स्थित आयुष विभाग द्वारा संचालित योगशाला में छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष स्वर्गीय श्री रूपनारायण सिंह जी के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान योग साधकों एवं उपस्थित जनों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में योग चिकित्सक डॉ. पुष्पांजलि ने स्वर्गीय श्री रूपनारायण सिंह जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण करते हुए कहा कि उनका निधन छत्तीसगढ़ के लिए अपूरणीय क्षति है। वे योग के सच्चे साधक, सरल एवं समाजहित में निरंतर कार्य करने वाले प्रेरणादायी व्यक्तित्व थे। योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में उनके योगदान को सदैव याद किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि स्वर्गीय श्री सिंह का अचानक निधन समस्त छत्तीसगढ़वासियों के लिए अत्यंत दुखद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति दें।

श्रद्धांजलि सभा में विनय सोनी, समता, चित्ररेखा चंद्राकर, राखी नसीने, पंकज राजपूत सहित अन्य योग साधक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page