DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बड़ी खबर-11वीं की छात्रा ने लगाई फांसी, सांकरी की घटना पढ़िए क्या हो सकती है वजह?

बालोद /गुंडरदेही। ग्राम सांकरी में 11वीं की एक छात्रा द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का बड़ा मामला सामने आ रहा है। घटना सुबह 8 बजे की बताई जा रही है। 11वीं की छात्रा चंद्रिका उर्फ चंदा पिता बलदेव निषाद ने अपने घर पर सीलिंग पंखा में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। फांसी लगाने के कुछ देर के बाद परिजनों ने छात्रा को देख लिया और उसे जिंदा होने की उम्मीद में फंदे से नीचे उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। ग्रामीणों के मुताबिक आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पर सुबह सब कुछ ठीक था। सुबह छात्रा गली में पानी भर रही थी। लोगों ने उन्हें देखा भी फिर घर भीतर जाने के बाद वह दोबारा घर से बाहर निकली और खबर आत्महत्या की सामने आई। लोगों के मुताबिक छात्रा को हार्ट प्रॉब्लम भी था। परिजन विगत दिनों रायपुर में उसका इलाज भी करवा रहे थे। अनुमान है कि इसी परेशानी के चलते छात्रा ने यह कदम उठा लिया होगा। हालांकि पुलिस की ओर से अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है। मर्ग दर्ज कर मामले की जांच चल रही। कुछ देर पहले पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया।

You cannot copy content of this page