इंदौर में संपन्न हुआ चुनाव, मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधियों की रही सहभागिता
इंदौर। भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के सेंट्रल जोन भोपाल अंतर्गत मुख्य जीवन बीमा सलाहकारों के संगठन चीफ लाइफ इंश्योरेंस वेलफेयर एसोसिएशन (CWA) की नई कार्यकारिणी का निर्वाचन इंदौर स्थित स्टार होटल अमर विलास में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। चुनाव कार्यक्रम संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश झवर, महासचिव अक्षय राउत्रेय एवं अन्य केंद्रीय पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर श्री अजीत साहू को सर्वसम्मति से सेंट्रल जोन भोपाल का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। उनके निर्वाचन पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं।
नवगठित कार्यकारिणी इस प्रकार रही
- अध्यक्ष: अजीत साहू (रायपुर)
- सचिव: जितेंद्र राजपूत (बिलासपुर)
- कोषाध्यक्ष: सत्यनारायण पटवा (इंदौर)
- ट्रेंड द ट्रेनर चेयरमैन: रवि कुमार सोनी (रायपुर)
- केंद्रीय प्रतिनिधि: गिरिराज गुप्ता (इंदौर)
- उपाध्यक्ष: दिलीप तिवारी (जबलपुर), डी.पी. त्रिपाठी (इंदौर)
- सहसचिव: किशोर रुपानी (इंदौर), प्रकाश पाल (भोपाल)
- सह-कोषाध्यक्ष: राम शर्मा (इंदौर), सोहन मौर्य (इंदौर)
25 वर्षों से LIC से जुड़े हैं अजीत साहू
ज्ञात हो कि नव-निर्वाचित अध्यक्ष अजीत साहू विगत 25 वर्षों से LIC से जुड़े हुए हैं और वर्तमान में CWA संगठन के रायपुर डिवीजन अध्यक्ष भी हैं। यह चुनाव सेंट्रल जोन भोपाल के अंतर्गत मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधित्व हेतु आयोजित किया गया था।
संगठन की मजबूती और सदस्यों के हित पर रहेगा फोकस
अपने संबोधन में अध्यक्ष अजीत साहू ने कहा कि संगठन की मजबूती ही प्रत्येक सदस्य की शक्ति है। उन्होंने कहा—
“हमारा उद्देश्य केवल संगठन का विस्तार नहीं, बल्कि प्रत्येक जीवन बीमा सलाहकार के सम्मान, सुरक्षा एवं प्रगति को सुनिश्चित करना है।”
उन्होंने अनुशासन, समर्पण एवं टीम भावना के साथ कार्य करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने और प्रत्येक सदस्य को सशक्त बनाने का संकल्प व्यक्त किया।
कार्यक्रम में संगठन की एकता, मजबूती एवं भविष्य की कार्ययोजना पर विशेष चर्चा की गई। सभी पदाधिकारियों ने नव-निर्वाचित टीम को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का विश्वास जताया।
रायपुर डिवीजन की रही सक्रिय भागीदारी
निर्वाचन प्रक्रिया में रायपुर डिवीजन से ट्रेंड द ट्रेनर चेयरमैन किशोर कुमार कराडे, उपाध्यक्ष पुना राम सिंहा, सचिव विजय साहू, कोषाध्यक्ष ऋषि निर्मलकर एवं सह-कोषाध्यक्ष नरेश साहू की सक्रिय सहभागिता रही।
