DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शा.क.मा.शा. लिमोरा का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट, विद्यार्थियों ने बढ़ाया स्कूल का मान

बालोद। शासकीय कन्या माध्यमिक शाला लिमोरा का इस वर्ष परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा। हाईस्कूल एवं हायरसेकेंडरी दोनों कक्षाओं में विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है।

हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 87.5 प्रतिशत

हाईस्कूल परीक्षा में विद्यालय का परिणाम 87.5 प्रतिशत रहा। इसमें खेमचंद ने 86 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि भूचल राणा 81 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर रहे।
कुल 24 विद्यार्थियों में से 13 प्रथम श्रेणी तथा 8 द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए।

हायरसेकेंडरी में 83.3 प्रतिशत परिणाम

हायरसेकेंडरी परीक्षा में विद्यालय का परिणाम 83.3 प्रतिशत रहा। इसमें गीतांजली ने 82 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सिशांत श्रीरसागर 76.2 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर रहे।
कुल 18 विद्यार्थियों में से 9 प्रथम श्रेणी, 6 द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए, जबकि 3 विद्यार्थियों को पूरक प्राप्त हुआ।

स्थानीय परीक्षा में भी विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

कक्षा नवमीं की स्थानीय परीक्षा में वर्षा ने 86 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम तथा दिव्या ने 84 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान हासिल किया।
वहीं कक्षा ग्यारहवीं में ऐशकुमार 71 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम तथा चोमेश्वरी 68 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर रहीं।

विद्यालय के प्राचार्य नितिन सोनबरसा, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष जितेन्द्र गंजीर, ग्राम पंचायत लिमोरा के सरपंच जालमसिंह पडोटी, ग्राम विकास समिति अध्यक्ष चेतन खरे सहित व्याख्याता बी.एस. पिस्दा, आर.के. बघेल, सुनीता शर्मा, कंचनलता साहू एवं सुर्वचा दुबे ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी।

You cannot copy content of this page