DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ग्राम भोथली में गली सीमेंटीकरण कार्य का भूमि पूजन, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर सुविधा

बालोद। जिला पंचायत सदस्य पूजा वैभव साहू द्वारा 15वें वित्त आयोग मद से ग्राम भोथली में गली सीमेंटीकरण कार्य का भूमि पूजन किया गया। इस निर्माण कार्य से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ ही गांव की आधारभूत संरचना मजबूत होगी।

भूमि पूजन कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी, विधायक प्रतिनिधि कमलेश श्रीवास्तव, ग्राम सरपंच लक्ष्मी एस. कुमार निषाद, मंडल कांग्रेस अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर, लक्ष्मण निषाद, सुरेंद्र मगर सहित ग्राम के पंचगण, ग्रामीणजन एवं कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

विकास कार्यों को लेकर जताई प्रतिबद्धता

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि गांवों में सड़क एवं गली निर्माण जैसे कार्यों से लोगों को दैनिक जीवन में काफी राहत मिलती है। ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और आने वाले समय में भी जनहित के कार्य प्राथमिकता के साथ किए जाएंगे।

ग्रामीणों ने गली सीमेंटीकरण कार्य शुरू होने पर खुशी जाहिर करते हुए जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।

You cannot copy content of this page