DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर डौंडी लोहारा में निकली विजय रैली, कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

डौंडी लोहारा। भारतीय जनता पार्टी की तीन राज्यों में मिली ऐतिहासिक एवं प्रचंड जीत के बाद डौंडी लोहारा में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार विजय उत्सव मनाया गया। भाजपा मंडल डौंडी लोहारा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष संदीप भंसाली, महामंत्री कमलेश जैन एवं महामंत्री धीरज लोढ़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यकर्ताओं ने नगर के प्रमुख चौक-चौराहों पर एकत्र होकर भाजपा की जीत का जश्न मनाया।

कार्यकर्ताओं द्वारा काली मंदिर, अटल चौक, बाजार चौक एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक में श्रद्धांजलि अर्पित कर “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” के नारों के साथ विजय रैली निकाली गई। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और नागरिकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

मिठाई बांटकर और पटाखे फोड़कर मनाई खुशी

मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी, झालमुड़ी खिलाई तथा पटाखे फोड़कर जीत का उत्सव मनाया। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।

बड़ी संख्या में शामिल हुए पदाधिकारी और कार्यकर्ता

विजय रैली में मंडल अध्यक्ष श्रीमती कुसुम शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष संदीप लोढ़ा, मंडल महामंत्री सुमेंद्र देशमुख, मंडल महामंत्री दुष्यंत गिरी गोस्वामी, छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य देवेंद्र जायसवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष लाल निवेंद सिंह टेकाम, जनपद उपाध्यक्ष जयलाल मालेकर, मंडल मंत्री धर्मेंद्र निषाद, मंडल मीडिया प्रभारी प्रीतम साहू, जनभागीदारी एकलव्य महाविद्यालय अध्यक्ष जसराज शर्मा, पूर्व सांसद प्रतिनिधि धीरेंद्र टांक, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष संदीप भंसाली, उपाध्यक्ष लूणकरण भंसाली, महामंत्री कमलेश जैन, महामंत्री धीरज लोढ़ा, मंडल मंत्री अजय बाफना, जिला युवा मोर्चा उपाध्यक्ष डोमेंद देशमुख, जिला सह मीडिया प्रभारी देव देवांगन, अन्य पिछड़ा वर्ग जिला मंत्री ढाल साहू, पूर्व पार्षद प्यारे निषाद, दिलीप बाफना, जीवरखन कौमार्य, तुकाराम साहू, सुरेश देवांगन सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नेताओं और कार्यकर्ताओं के प्रयास को बताया जीत का आधार

अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष संदीप भंसाली एवं महामंत्री कमलेश जैन ने कहा कि इस चुनाव में भाजपा संगठन के महामंत्री पवन कुमार साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रही। सभी कार्यकर्ताओं ने दिन-रात मेहनत कर संगठन और प्रचार-प्रसार में योगदान दिया, जिसके परिणामस्वरूप भाजपा को ऐतिहासिक सफलता मिली।

अंत में कार्यकर्ताओं ने “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” के नारे लगाते हुए जीत पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

You cannot copy content of this page