DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भोला पठार पर्रेगुड़ा में चैत्र नवरात्रि की धूम: पंचमी पूजा और रामायण प्रस्तुति से भक्तिमय माहौल

बालोद। भोला पठार पर्रेगुड़ा में 23 मार्च 2026 को चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर पंचमी पूजा एवं रामायण प्रस्तुति का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बाबा भोलेनाथ के इस पवित्र तीर्थ स्थल पर श्रद्धा और भक्ति के साथ नवरात्रि पर्व मनाया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं।

पंचमी पूजा के साथ गूंजा रामायण पाठ

कार्यक्रम के दौरान विधि-विधान से पंचमी पूजा अर्चना की गई, जिसके बाद रामायण की भावपूर्ण प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित किया।

जनप्रतिनिधियों की रही गरिमामयी उपस्थिति

इस अवसर पर मानस गोष्ठी में प्रमुख रूप से जनसेवक राकेश यादव, जनपद पंचायत सदस्य टेमन लाल साहू एवं श्रीमती हुलसी बाई सार्वा उपस्थित रहीं। सभी अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए क्षेत्र में धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण पर जोर दिया।

पूर्णिमा-अमावस्या पर विशेष धार्मिक परंपरा

भोला पठार की एक विशेष मान्यता यह भी है कि यहां प्रत्येक पूर्णिमा और अमावस्या को भगवान के सेवकों द्वारा मंत्रों के माध्यम से लोगों के मानसिक और शारीरिक कष्टों का निवारण किया जाता है। इस आस्था के चलते दूर-दूर से लोग यहां पहुंचते हैं।

समिति और ग्रामीणों का सराहनीय योगदान

इस आयोजन को सफल बनाने में भोला पठार समिति के अध्यक्ष रामजी ठाकुर, उपाध्यक्ष जोहन प्रधान, सदस्य रामहू राणा, सचिव पुरुषोत्तम निषाद, कोषाध्यक्ष महेंद्र तारम, सहसचिव भुवन लाल उइके सहित समस्त ग्राम पर्रेगुड़ा के ग्रामीणों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

मीडिया प्रभारी सूरज कौशिक ने जानकारी देते हुए बताया कि नवरात्रि के दौरान यहां प्रतिदिन धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में भक्ति और आस्था का माहौल बना हुआ है।

You cannot copy content of this page