DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

देवरी में भाजयुमो की नई टीम घोषित, शुभम देवांगन और कृष्णकांत साहू को महामंत्री की जिम्मेदारी

देवरी। भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख, भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष गुलशन साहू एवं मंडल अध्यक्ष विवेक वैष्णव के मार्गदर्शन में भारतीय जनता युवा मोर्चा देवरी मंडल की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। मंडल अध्यक्ष फणेश्वर साहू के नेतृत्व में विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

घोषित कार्यकारिणी में महामंत्री के रूप में शुभम देवांगन एवं कृष्णकांत साहू को नियुक्त किया गया है। वहीं उपाध्यक्ष के रूप में राहुल जैन, रवि साहू, लता देवांगन एवं डुलेश्वर साहू को दायित्व दिया गया है। कोषाध्यक्ष के रूप में हितेश साहू को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी प्रकार मंत्री के रूप में अश्वनी साहू, गरिमा साहू, अजय देवांगन एवं कमता प्रसाद निर्मलकर को नियुक्त किया गया है। कार्यालय प्रभारी के रूप में अभिषेक देवांगन तथा सह कार्यालय प्रभारी के रूप में उमेश साहू को दायित्व दिया गया है।

मीडिया प्रभारी के रूप में संजू निर्मलकर तथा सह मीडिया प्रभारी के रूप में टीकम साहू को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में द्रोणाचार्य पिश्दा को नियुक्त किया गया है।

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में भीष्म पटेल, अंगदराम साहू, राज निर्मलकर, देवनारायण साहू, किशन साहू, नरेंद्र कुमार साहू, देवेंद्र साहू, संजय साहू, टोमेश सिन्हा, निलेश सहरे, यशवंत सिन्हा, दुष्यंत साहू, दिनेश्वर साहू, शोभित साहू, लाल साहू, कमलेश देवांगन, राकेश साहू, दीपेंद्र पटेल, ललित साहू, भूपेंद्र निर्मलकर, खिलेश्वर साहू, निमेश्वर हिरवानी एवं चेतन सिंह को शामिल किया गया है।

नव नियुक्त पदाधिकारियों को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और मजबूत करने की अपेक्षा व्यक्त की है।

You cannot copy content of this page