DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ब्रेकिंग : बालोद कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी ? पुलिस सुरक्षा में तैनात, बम स्क्वायड टीम पहुंची

बालोद । छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से बड़ी खबर सामने आई है । यहां के जिला सत्र न्यायालय/कोर्ट को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इस संबंध में कोर्ट की साइट पर मेल भी आया हुआ है। इस बात की जानकारी मिलने के बाद बालोद जिला पुलिस अलर्ट हो गई है। और भारी बल संख्या में तैनाती कर दी गई है। इस घटना की जानकारी मिलते ही लोगों में भी अफरा तफरी मच गई है। कोर्ट के आसपास तहसील कार्यालय, कचहरी सहित अन्य कार्यालय और बड़ी संख्या में दुकानें हैं। भारी भीड़ वाला यह इलाका है। जिसको चलते सुरक्षा व्यवस्था को लेकर काफी गंभीरता बरती जा रही है। लोगों को आने जाने से मना किया जा रहा है। वही कोर्ट परिसर में मौजूद सभी लोगों को बाहर कर दिया गया है। बम स्क्वायड टीम दोपहर 12 बजे के बाद पहुंच गई है। साथ ही स्पेशल टीम मामले की छानबीन कर रही है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि क्या धमकी जो दी गई है उसमें कितनी सच्चाई है,क्या वहां वाकई में बम लगाया गया है। फिलहाल इस खबर के बाद से बालोद शहर में खलबली मची हुई है।

खबर की वीडियो अपलोड हो गई है

देखिए बालोद में बम वाली खबर की वीडियो…अपडेट न्यूज़ नीचे है

You cannot copy content of this page