बालोद। पीएम श्री योजना के अंतर्गत पीएमश्री शासकीय प्राथमिक शाला जगतरा, विकासखंड बालोद में शुक्रवार को वार्षिक उत्सव एवं 30वीं बार नेवता भोज का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में कक्षा पहली से पांचवीं तक के सभी विद्यार्थियों ने सहभागिता निभाई और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
दीप प्रज्वलन से हुआ शुभारंभ
कार्यक्रम की शुरुआत ज्ञान की देवी मां सरस्वती के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया।
जनप्रतिनिधियों व शिक्षा अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम का उद्घाटन जनपद सदस्य बालोद टेमन साहू, ग्राम पंचायत जगतरा के सरपंच मंगल मण्डावी, ग्राम पंचायत देवारभाट की सरपंच लता कोर्राम सहित ग्राम विकास समिति अध्यक्ष नोहर मण्डावी द्वारा किया गया।
इसके अलावा जिला मिशन समन्वयक अवन कुमार जांगड़े, एपीसी जी.एल. खुरश्याम, शाला प्रबंधन विकास समिति अध्यक्ष लोकेश कुमार साहू, उपाध्यक्ष भगवत निषाद, समिति सदस्य, पालकगण एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
मंच संचालन प्रधान पाठक खेमलता ठाकुर द्वारा किया गया। विद्यार्थियों ने झांसी की रानी रानी लक्ष्मीबाई की जीवंत प्रस्तुति, धरती करे पुकार, कर्मा गीत, स्वागत गीत और योग के माध्यम से संदेश जैसे कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं।
अतिथियों का स्वागत शिक्षिका अन्नपूर्णा मण्डावी, पद्मिनी साहू, तबस्सुम एवं टिकेश्वर साहू द्वारा गुलाल बैच एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया।
प्रतिभागी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान
कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारना और शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों को बढ़ावा देना रहा।
30वीं बार नेवता भोज, स्वल्पाहार की रही विशेष व्यवस्था
समस्त बच्चों एवं ग्रामवासियों के लिए स्वल्पाहार एवं मिठाई की व्यवस्था की गई। साथ ही 30वीं बार नेवता भोज का आयोजन कर सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया।
अंत में संस्था प्रमुख श्रीमती खेमलता ठाकुर द्वारा अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ हुआ।
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
📰 No.1 Web Media in CG | DAILY BALOD NEWS & DB DIGITAL MEDIA NEWS CHANNEL ━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
खबर और विज्ञापन, विशेष लेख और अपने व्यक्तिगत प्रचार हेतु मंथली मीडिया सपोर्ट स्कीम का लाभ लेने के लिए संपर्क करें 9755235270
एडिटर इन चीफ, दीपक यादव डीबी डिजिटल मीडिया/ डेली बालोद न्यूज़
👉 DAILY BALOD NEWS (DB Digital Media) के WhatsApp चैनल को फॉलो करें और जिले की हर खबर सबसे पहले पाएं।
