टाईल्स मिस्त्री कल्याण संघ बालोद की बैठक 5 व 6 फरवरी को, नए पदाधिकारियों का होगा चुनाव




बालोद। टाईल्स मिस्त्री कल्याण संघ जिला बालोद की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन आगामी 5 फरवरी 2026 (गुरुवार) एवं 6 फरवरी 2026 (शुक्रवार) को किया जा रहा है। इस दो दिवसीय बैठक में संघ के नए पदाधिकारियों का चुनाव किया जाएगा। संघ द्वारा जिले के सभी टाईल्स मिस्त्रियों को सूचित किया गया है कि उक्त बैठक में उनकी उपस्थिति अनिवार्य रहेगी। बैठक के चलते दोनों दिनों तक काम पूर्णतः बंद रहेगा। बैठक का आयोजन सुबह 10 बजे से गंगा सागर तालाबपार गार्डन के पास, बालोद में किया जाएगा। संघ के सचिव डोमार साहू ने सभी सदस्यों से समय पर पहुंचकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है। संघ पदाधिकारियों के अनुसार, यह बैठक संगठन को मजबूत करने एवं मिस्त्रियों के हितों से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लेने की दृष्टि से अत्यंत आवश्यक है।


🔴 अत्यंत महत्वपूर्ण सूचना 🔴

टाईल्स मिस्त्री कल्याण संघ, जिला बालोद

आप सभी सदस्यों को सूचित किया जाता है कि टाईल्स मिस्त्री कल्याण संघ, जिला बालोद की आवश्यक बैठक का आयोजन किया जा रहा है। इस बैठक में नए पदाधिकारियों का चुनाव किया जाएगा।

इस बैठक में सभी सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य है।
उक्त दोनों दिवस कार्य बंद रहेगा।


📅 बैठक विवरण

दिनांक : 05/02/2026 एवं 06/02/2026
दिन : गुरुवार एवं शुक्रवार
समय : सुबह 10:00 बजे से
स्थान : गंगा सागर तालाबपार, गार्डन के पास, बालोद


👉 सभी साथियों से अनुरोध है कि समय पर पहुंचकर बैठक में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

— टाईल्स मिस्त्री कल्याण संघ, जिला बालोद


You cannot copy content of this page