DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जैनिज्म फ़िलाटेलिक सोसायटी के राष्ट्रीय अधिवेशन में डॉ. प्रदीप जैन को मिला “जैन कीर्ति सम्मान”

बालोद। जैनिज्म फ़िलाटेलिक सोसायटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बालोद निवासी डॉ. प्रदीप जैन को उनकी समर्पित सेवाओं और उल्लेखनीय योगदान के लिए “जैन कीर्ति सम्मान” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान केवल्यधाम में आयोजित जैनिज्म फ़िलाटेलिक सोसायटी के राष्ट्रीय सम्मेलन आदि पैक्स–2026 के दौरान प्रदान किया गया।

डॉ. प्रदीप जैन को यह सम्मान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ स्टेट निशक्तजन वित्त एवं विकास निगम आयोग के चेयरमैन श्री लोकेश कावडीया (रायपुर) के करकमलों से प्रदान किया गया। इस अवसर पर विशेष अतिथि श्री सुरेशजी कांकरिया, जेपीएस के पूर्व अध्यक्ष श्री सुधीर जैन (सतना), श्री तेजकरणजी जैन सहित अन्य अतिथिगण उपस्थित रहे।

अपने उद्बोधन में श्री लोकेश कावडीया ने डॉ. प्रदीप जैन के सामाजिक एवं लोकहितकारी कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उन्हें बधाई दी। साथ ही उन्होंने जैन धर्म पर आधारित डाक टिकटों एवं डाक सामग्रियों के माध्यम से जैन धर्म के सिद्धांत—अहिंसा, अपरिग्रह और शाकाहार—को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संस्था के प्रयासों की सराहना की।

सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों से आए लगभग 110 सदस्यों ने सहभागिता की। कार्यक्रम स्थल पर सदस्यों द्वारा संग्रहित जैन धर्म से संबंधित डाक सामग्रियों की भव्य प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसे अतिथियों ने खूब सराहा। सम्मेलन के दौरान डॉ. प्रदीप जैन के छह वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों का उल्लेख किया गया और संपूर्ण सदन ने तालियों के साथ उनका अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में जैनिज्म फ़िलाटेलिक सोसायटी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री महावीर कुंडूर (हुबली, कर्नाटक), श्री प्रमोद जैन (पांडिचेरी), सचिव श्री मीठालालजी जैन (पुणे) एवं सम्मेलन संयोजक श्री अतुल जैन (बिलासपुर) भी मंचासीन रहे।

इस उपलब्धि पर अरिहंत अकैडमी स्कूल के समस्त सदस्यों सहित जिले के गणमान्य नागरिकों ने भी डॉ. प्रदीप जैन को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

You cannot copy content of this page