DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

माता की स्मृति में समाजसेवी बेनूराम साहू ने कराया नेवता भोज, शिक्षा और सेवा का दिया संदेश

बालोद। समाजसेवा को जीवन का उद्देश्य मानने वाले रेलवे में पदस्थ समाजसेवी बेनूराम साहू ने अपनी माता स्वर्गीय सुरुज बाई साहू के निधन के उपरांत उनकी पुण्य स्मृति में एक अनुकरणीय पहल की। उन्होंने धार्मिक कर्मकांडों तक सीमित न रहते हुए समाज के भविष्य कहे जाने वाले बच्चों के बीच सेवा का मार्ग चुना और क्षेत्र के शासकीय स्कूलों में नेवता भोज का आयोजन कराया।

यह नेवता भोज प्राथमिक शाला नर्रा, आंगनबाड़ी केंद्र नर्रा, शासकीय प्राथमिक शाला धरमपुरा , शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला धरमपुरा तथा आंगड़बाड़ी केंद्र धरमपुरा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों को ससम्मान भोजन कराया गया। प्राथमिक शाला नर्रा में कुल 58 छात्र-छात्राओं ने भोजन ग्रहण किया, जबकि धरमपुरा स्थित स्कूलों में 70 विद्यार्थियों को नेवता भोज कराया गया। आयोजन को लेकर बच्चों में विशेष उत्साह देखा गया।

इस अवसर पर साहू समाज के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष टहल राम साहू , चतुर्भुज साहू, मधुकांत यदु सहित अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक बेनूराम साहू के निवास पहुंचे और उनकी माता स्वर्गीय सुरुज बाई साहू की मृत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि देने वालों में अखिल भारतीय तैलीक महासभा के अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. नारायण साहू, चित्रलेखा साहू, बिष्णु राम साहू, देवेंद्र कुमार साहू (रायपुर), प्रेम लाल साहू (अध्यक्ष, तहसील साहू संघ), रघुनंदन गगबोइर (सचिव), रमेश साहू (परिक्षेत्रीय उपाध्यक्ष) तथा देवधर साहू (भाजपा मंडल अध्यक्ष) प्रमुख रूप से शामिल रहे। सभी ने दोनों भाईयों बेनू राम साहू और संतोष कुमार सहित शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया और इस सेवा कार्य की सराहना की।

बेनूराम साहू ने कहा कि उनकी माता सदैव सेवा, संस्कार और परोपकार में विश्वास रखती थीं। उन्हीं के आदर्शों से प्रेरित होकर उन्होंने उनकी स्मृति में यह आयोजन किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को भोजन कराना उन्हें अपनी माता को सच्ची श्रद्धांजलि देने जैसा अनुभव हुआ।

स्थानीय लोगों ने इस पहल को समाज के लिए प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्य न केवल दिवंगत आत्मा को सम्मान देते हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक सोच और मानवीय संवेदना का संदेश भी प्रसारित करते हैं। कार्यक्रम शांत, भावुक और आत्मीय वातावरण में संपन्न हुआ। ग्रामीण जन युवराज निशा साहू सरपंच, चैनू, दिनेश, कौशल, हेमंत ग्रामीण अध्यक्ष, सुरेश, ओकेश, प्रो.टोमेश्वर साहू , प्रहलाद , खिलावन, एमन, रामदयाल, श्याम लाल, हेमलाल , प्रभुराम तथा समस्त स्कूल स्टॉफ का सहयोग प्राप्त हुआ।

You cannot copy content of this page