DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद के जन्मदिन पर कांग्रेस नेताओं ने दी शुभकामनाएं

बालोद। गुंडरदेही विधानसभा के लोकप्रिय विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद के जन्मदिन के अवसर पर स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें उनके निवास पहुंचकर शुभकामनाएं और बधाई दी।

इस मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्री चंद्रेश हिरवानी सहित अन्य कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नेताओं ने विधायक को गुलदस्ता भेंटकर जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी और उनके स्वास्थ्य एवं लंबी उम्र की कामना की। कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने विधायक की जनता के प्रति सेवा, सामाजिक कार्यों और विधानसभा क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों की सराहना की।

श्री चंद्रेश हिरवानी ने कहा कि श्री कुंवर सिंह निषाद ने अपने सरल और निष्ठावान स्वभाव से जनता के दिलों में अपनी विशेष जगह बनाई है। उनके नेतृत्व में गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य और जनसेवा लगातार बढ़ रही है।

इस अवसर पर उपस्थित सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपने विचार साझा किए और विधायक के मार्गदर्शन में समाज और क्षेत्र के विकास में सक्रिय रहने का संकल्प लिया। जन्मदिन समारोह में सादगी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। मौके पर सभी ने केक काटकर बधाई दी और इस खुशी के मौके को यादगार बनाया।

You cannot copy content of this page