DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ग्राम सेम्हरड़ीह, ग्राम कोटरा एवं ग्राम कोचेरा में सस्वर मानस गान सम्मेलन

बालोद। ग्राम सेम्हरडीह (संबलपुर) में शिव शक्ति सत्संग समिति एवं समस्त ग्रामवासी सेम्हरडीह के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय सस्वर मानस गान सम्मेलन का आयोजन दिनांक 17 जनवरी शनिवार एवं 18 जनवरी रविवार को किया गया है । 17 जनवरी को उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती चुन्नी मानकर जिला पंचायत सदस्य , अध्यक्ष डेविड बारले सरपंच ग्राम पंचायत सेम्हरडीह, विशिष्ट अतिथिगण श्रीमती संगीता प्रीतम, रामेश्वर ठाकुर से. नि. प्रधानपाठक एवं संरक्षक आयोजन समिति , बलदेव यादव शिक्षक, रमेश प्रसाद फांफरे , समारू राम ठाकुर (ग्राम अध्यक्ष),छोटेलाल साहू दीनदयाल निषाद (कोषाध्यक्ष शिव शक्ति सत्संग समिति) होंगे । 18 जनवरी को समापन समारोह के मुख्य अतिथि डॉक्टर के. एस. सिन्हा ( ग्राम सिवनी) अध्यक्षता कन्हैयालाल श्रीवास (अध्यक्ष शिव शक्ति सत्संग समिति) विशेष अतिथिगण – डॉक्टर दाऊलाल निषाद , चुन्नी प्रीतम (पंच), बचन सिंह भूआर्य (व्याख्याता) उतरा मानकर , रोहित नायक , दिलीप निषाद, दिलीप प्रीतम होंगे।
ग्रामवासियों के सहयोग से मानस मंडलियों के लिए पुरस्कार राशि रखी गई है। 17 जनवरी 2026 प्रथम दिवस को प्रसिद्ध मानस मंडलियों में श्रृद्धा सुमन बालिका मानस मंडली पचपेड़ी धमतरी, पवन धारा मानस परिवार छुईहा गरियाबंद, किशन कन्हैया मानस मंडली गोटीटोला उत्तर बस्तर, माधुर्य मानस प्रचार समिति पोटियाडीह धमतरी, हंसवाहिनी बालिका मानस परिवार रामनगर भिलाई, जय मां शीतला मानस परिवार धवलपुर गरियाबंद । द्वितीय दिवस 18 जनवरी 2026 को सरगम मानस मंडली सातपारा अभनपुर रायपुर, सुरमयी मानस परिवार नेवई गरियाबंद, , श्रीराम मानस परिवार भोड़िया भानुप्रतापपुर , स्तुति मानस मंडली अमोरी झलप महासमुंद , सुर-ताल मानस मंडली खपरी पथरिया मुंगेली, जय संस्कार बालिका मानस मंडली राजपुर धमतरी अपनी प्रस्तुति देंगी। उद्घोषक पवन कुमार बिजेभांठा होंगे । इन्हीं दोनों दिनो में यह मानस मंडलिया ग्राम कोटरा एवं ग्राम कोचेरा में भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे ।।

You cannot copy content of this page