कूर्मि समाज के सम्मेलन में होगा प्रतिभाओं का सम्मान



18 जनवरी को सरदार वल्लभभाई पटेल मैदान बालोद में होगा सम्मेलन

बालोद। छत्तीसगढ़ प्रदेश कूर्मि क्षत्रिय समाज, जिला बालोद का वार्षिक सम्मेलन 18जनवरी दिन रविवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल मैदान में होगा। कार्यक्रम में प्रातः 9 बजे सामाजिक महिलाओं के द्वारा भव्य कलश यात्रा सामाजिक ध्वजारोहण, महापुरुषों की पूजा अर्चना राजगीत, कुर्मी गान, अतिथि स्वागत, स्वागत भाषण तथा प्रतिवेदन होगा। आयोजन में बालोद जिले के सभी ग्रामों के सामाजिक लोग शामिल होंगे। इनके अलावा प्रदेश भर के बड़े सामाजिक नेता भी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में सामाजिक प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम के प्रथम सत्र के मुख्य अतिथि राम बालक दास महात्यागी (पाटेश्वर धाम डौंडीलोहारा) अध्यक्षता सुरेन्द्र देशमुख (जिलाध्यक्ष छ ग प्रदेश कुक्ष समाज) करेंगे। अति विशिष्ट अतिथि लता ऋषि चंद्राकर ( राष्ट्रीय महिलाध्यक्ष अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा), वीरेंद्र देशमुख (आयुर्वेद चिकित्सक भेडी सुरेगांव) होंगे। विशेष अतिथि तारिणी पुष्पेंद्र चंद्राकर (अध्यक्ष जिला पंचायत बालोद), पुरुषोत्तम चंद्राकर (अध्यक्ष जनपद पंचायत गुण्डरदेही), तारा चंद्राकार ( महिलाध्यक्ष छ ग प्रदेश कुर्मी क्षत्रिय समाज), योगेश्वर देशमुख ( युवाध्यक्ष छ ग प्रदेश कुर्मी समाज) प्रीति देशमुख ( उपाध्यक्ष छ ग प्रदेश कुर्मी क्षत्रिय समाज) होंगे। द्वितीय सत्र का आयोजन 11बजे से प्रारंभ होगा। इसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश कुर्मी क्षत्रिय समाज के अध्यक्ष का उद्बोधन, विवाह योग्य युवक युवती का परिचय, आदर्श विवाह , निर्वाचित जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक प्रतिभा सम्मान होगा। मुख्य अतिथि रमेश बैस (पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री )होंगे। अध्यक्षता विजय बघेल (प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ कुर्मी क्षत्रिय समाज एवं सांसद दुर्ग ) करेंगे। अति विशिष्ट अतिथि भूपेश बघेल( पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधायक पाटन), धरमलाल कौशिक (पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक बिल्हा), अजय चंद्राकर (पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक कुरूद ), ललित चंद्राकर (उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण विधायक दुर्ग ग्रामीण), व्यास नारायण कश्यप (विधायक जांजगीर ) होंगे। विशेष अतिथि चंद्रहास चंद्राकर (अध्यक्ष बीज एवं कृषि विकास निगम छत्तीसगढ़ ), प्रीतपाल बेलचंदन (अध्यक्ष जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग ), अलका बघमार (महापौर नगर निगम दुर्ग), योगेन्द्र बेलचंदन (केंद्रीय अध्यक्ष दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज छ ग), दिनेश चंद्राकर (केंद्रीय अध्यक्ष चंद्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज), खोडस राम कश्यप (केंद्रीय अध्यक्ष मानव कुर्मी क्षत्रिय समाज), मोहन भाई पटेल (जिला अध्यक्ष पाटीदार कुर्मी छ ग समाज ) तथा ललित काकडे (केंद्रीय अध्यक्ष तिरेला कुर्मी क्षत्रिय समाज) उपस्थित रहेंगे।

तैयारी अंतिम चरण में

छत्तीसगढ़ प्रदेश कुर्मी क्षत्रिय समाज जिला बालोद के अध्यक्ष सुरेंद्र देशमुख ने बताया कि समाज के पदाधिकारी आयोजन की तैयारी में जुटे हुए हैं। संरक्षकगण ब्रजेश चंद्राकर, छगन देशमुख, संजय चंद्राकर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष
तेजराम देशमुख, आर. के. वर्मा, राजेश चंद्राकर, कृष्ण कुमार वर्मा, महासचिव चेमन देशमुख, उपाध्यक्ष टीकम पिपरिया, पुष्पेन्द्र चंद्राकर, ललित हरदेल, ठाकुर राम चंद्राकर, के. के. राजू चंद्राकर, पूर्णानंद बेलचंदन, रोशन अमृत, कुलेश्वर देशमुख, डॉ. मनीष देशमुख, गोविंद चंद्राकर, जगदीश देशमुख, उमेश देशमुख, कोषाध्यक्ष ढालेश दिल्लीवार, सह कोषाध्यक्ष राजीव देशमुख, सचिव दामेश्वर प्रसाद, सह सचिव – सुनील बेलचंदन मंत्रीमिनेश देशमुख, उगेश देशमुख, पन्ना चंद्राकर, खिलावन वर्मा, डाकेश चंद्राकर, जीधु देशमुख, रविकांत देशमुख, कांत वर्मा, विनोद चंद्राकर, मनोज सुकतेल, दानसिंह चंद्राकर, दिलीप देशमुख, याजवेन्द्र वर्मा सहित महिला व युवा समिति, तहसील स्तरीय समिति के पदाधिकारी तैयारी को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं।

You cannot copy content of this page