DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

प्रथम राष्ट्रीय रोवर रेंजर जम्बूरी के आयोजन को लेकर हुई प्रेस वार्ता, राज्य मुख्य आयुक्त ने कहा: स्थगन की खबर है भ्रामक

बालोद। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स नई दिल्ली के तत्वावधान में दिनांक 9 से 13 जनवरी 2026 तक ग्राम दूधली जिला बालोद (छग) में भारतवर्ष के इतिहास में प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जम्बूरी का आयोजन हो रहा है। भारत में सिर्फ स्काउट गाइड जंबूरी का आयोजन होता आ रहा है। ग्राम दूधली में प्रथम बार राष्ट्रीय रोवर रेंजर जम्बूरी का आयोजन हो रहा है। इतने बड़े आयोजन की मेजबानी छत्तीसगढ़ राज्य को मिलना न सिर्फ बड़ी उपलब्धि है बल्कि गौरव की बात है। बुधवार को भारत स्काउट्स गाइड्स छग के राज्य मुख्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा ने प्रेस वार्ता में कहा कि आगामी 9 से 13 जनवरी तक प्रथम राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी का आयोजन होगा जिसकी तैयारी लगभग पूर्ण कर ली गई है।

पत्रकारों द्वारा पूछे गए स्थगन संबंधी खबर को उन्होंने भ्रामक बताते हुए कहा कि यह आयोजन छत्तीसगढ़ के लिए गौरव है और अपने निर्धारित समय में आप सब के सहयोग से सफल होगा। इस जंबूरी में भारत के विभिन्न राज्यों सहित छ्ग के सभी जिलों से रोवर रेंजर सम्मिलित होंगे। राज्य सचिव जितेंद्र साहू एवं राज्य मुख्य आयुक्त रोवर अशोक देशमुख ने बताया कि अब तक राजस्थान, महाराष्ट्र, हरियाणा, बिहार, सेंटर रेलवे आदि के रोवर रेंजर पहुंच चुके हैं। छत्तीसगढ़ राज्य से करीब 4200 रोवर रेंजर पहुंच चुके हैं। इनका पूर्वाभ्यास शिविर चलाया जा रहा है। गुरुवार से और भी राज्यों से प्रतिभागी पहुंचने लगेंगे। इसके अलावा श्रीलंका देश से भी रोवर रेंजर पहुंच जाएंगे। राष्ट्रीय मुख्यालय की टीम जंबूरी को सफल बनाने के लिए अपनी पूरी तैनाती के साथ कार्य में जुट गई है।

You cannot copy content of this page