बालोद– गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद ने ग्राम परसदा में नवीन सामुदायिक भवन, बाजार चौक में सामुदायिक भवन एवं टीना शेड निर्माण का लोकार्पण एवं नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। विधायक जी ने लोकार्पण एवं भूमि पूजन करते हुए कहा कि समृद्ध गुंडरदेही विधानसभा बनाने के लिए एक रोड-मैप के साथ कार्य कर रहें हैं। जिसमें सतत विकास व निर्माण, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, मूलभूत सुविधाओं का विस्तार और किसानों और महिलाओं का सशक्तिकरण, सौन्दर्यीकरण, सड़क,बिजली,पानी की पर्याप्त व्यवस्था और ग्रामीण क्षेत्र में भी नगर व शहरों की तरह सभी सुविधाएँ वहां निवासरत परिवारों तक पहुंचाकर उन्हें भी गुंडरदेही विधानसभा की इस विकास यात्रा से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास कर रहें हैं। इन सभी विकास व निर्माण कार्यों से ग्रामवासियों को लाभ मिलेगा। गांव का विकास करना ही प्राथमिकता है इसलिए गांव में मूलभूत सुविधाओं से जुड़े विकास कार्य स्वीकृत करवाए जा रहे हैं। विधायक जी ने कहा की ग्राम वासियों से संवाद और उनके सुझाव से ही हम विधानसभा के प्रत्येक गांव को विकसित शिक्षित और सशक्त बनाएंगे।

इस अवसर पर श्रीमती तारिणी पुष्पेंद्र चंद्राकर जी अध्यक्ष जिला पंचायत बालोद, दीपक साहू जी सदस्य जनपद पंचायत गुंडरदेही, भोजराज साहू अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस गुंडरदेही, पुष्पेंद्र चंद्राकर जी पूर्व जिला पंचायत सदस्य, कचरू राम साहू पूर्व सरपंच, भोजराज साहू, श्रीमती डिकेश्वरी तोरण साहू सरपंच, मनोज कुमार साहू, मनहरण लाल साहू, हीरामन लाल साहू, चंद्रभान साहू सहित पंचगण एवं ग्रामवासी भारी संख्या में उपस्थित रहे।
