DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

डॉ अनिल गंजीर स्मृति में स्कूलों और आंगनवाड़ी के बच्चों को नेवता भोज कराया गया

बालोद -ग्राम तमोरा सुर्रा में आयोजित कथा में कथा व्यास पंडित आकाश कृष्ण शास्त्री ने कहा कि शिव पुराण सुनने से व्यक्ति के सभी पाप नष्ट होते हैं और उसे शिवलोक में स्थान मिलता है, जो पूरी श्रद्धा और भक्ति से भगवान शिव की सेवा करता है, तो उसे शिवलोक की प्राप्ति होती है। सोमवार को हवन-यज्ञ के साथ समापन किया गया । सोमवार को कथा वाचक पंडित आकाश कृष्ण शास्त्री भी कथा स्थल पर पहुंचे थे। स्व डां अनिल गंजीर स्मृति में ग्राम तमोरा स्थित शितला मंदिर में कथा का आयोजन किया जा रहा है। डॉ अनिल गंजीर स्मृति में हाई स्कूल, मिडिल स्कूल, प्राथमिक शाला, आंगनवाड़ी के बच्चों को नेवता भोज कराया गया , जिसमें प्रमुख रूप से अमरसिंह गजीर, सुशील गजीर, सुनील गंजीर, विशांत साहू, कु दुर्गा साहू, सुषमा साहू, डिंपल गजीर ,मिथलेश साहू, रामकुमार, डोमार साहू, सुकदेव निषाद, डॉ बिरेन्द्र साहू, श्याम लाल साहू ,तोरण लाल साहू, अजय निषाद, श्री राम साहू एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page