DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

युवा कांग्रेस चक्काजाम का झलमला चौक में 29 दिसंबर को

बालोद– जिला युवा कांग्रेस के आदेशनुसार एवं बालोद जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी के नेतृत्व एवं जिला युवा कांग्रेस के तत्वाधान में दिनांक 29 दिसंबर 2025 दिन सोमवार को 11 बजे चक्काजाम और प्रदर्शन किया जाएगा। भाजपा सरकार के कुशासन से जनता को हो रही समस्याओं जिसमें कुछ प्रमुख मुद्दे है । इन सभी मुद्दों को लेकर जिले के प्रमुख मार्ग झलमला चौक में नाकेबंदी चक्का- जाम किया जाना है,,
प्रमुख मुद्दे निम्न है –
1• अरावली पर्वत बचाने के लिये।
2• छग के जल, जंगल, जमीनों को बचाने
3• किसानों की धान खरीदी एवं समर्थन मूल्य बोनस एक साथ देने हेतु।
4• उन्नाव रेप केस में आरोपी कुलदीप सेंगर की जमानत याचिका खारिज करने एवं पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए।

मुख्य उपस्थिति: श्रीमती अनिला भेड़िया (विधायक एवं पूर्व मंत्री छग शासन), श्रीमती संगीता सिन्हा (विधायक), श्री कुँवर सिंह निषाद (विधायक),श्री भैया राम सिन्हा (पूर्व विधायक)

अपील:
बालोद जिला युवा कांग्रेस के समस्त पदाधिकारी, तीनों विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष सहित बालोद ब्लॉक, शहर के सभी अध्यक्ष गण, हमारे युवा जिला पंचायत सदस्य, एवं जनपद सदस्य, युवा पार्षद गण, युवा सरपंच, पंच, पूर्व राजीव युवा मितान अध्यक्ष, सदस्य समस्त साथी अपनी गरिमामयी उपस्थिति सुनिश्चित करें।

You cannot copy content of this page