DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

नेशनल हाईवे एसडीओ को शिवसेना ने सौंपा ज्ञापन

बालोद – राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 930 अनुविभागीय अधिकारी अनिल छारी बालोद को उक्त नवनिर्मित राष्ट्रीय राजमार्ग की बदहाल व्यवस्था को सुधारने शिवसेना जिलाध्यक्ष विजय पारख के नेतृत्व मे शिवसेना नेताओं ने ज्ञापन दिया। शिवसेना नेता ललित रावत एवं हितेश पटेल ने इस दौरान एसडीओ अनिल छारी से कहा कि नवनिर्मित नेशनल हाईवे होने के बावजूद अभी से सड़कों पर भयंकर गड्ढे, बेढ़ंगे पुल- पुलिया, मानक हीन और आधे अधूरे बने साइड शोल्डर, राष्टीय राजमार्ग में सड़क किनारे से गायब घनी आबादी,स्कूल, हॉस्पिटल,धीमी गति, गति सीमा के सूचना साइन बोर्ड ना होना सहित अनेक खामियां आपके विभाग व ठेकेदार द्वारा बरती जा रही है। इससे शासन की महत्वाकांक्षी जनकल्याणकारी योजनाओं के पारदर्शी क्रियान्वयन पर प्रश्न चिन्ह उठता है। शिवसेना नेताओं ने एसडीओ अनिल छारी को इस राष्ट्रीय राजमार्ग की अतिशीघ्र व्यवस्था सुधारने को कहा अन्यथा शिवसेना केंद्रीय परिवहन मंत्रालय, नगरीय प्रशासन के खिलाफ उग्र आंदोलन करेगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान शिवसेना बालोद जिलाध्यक्ष विजय पारख, शिवसेना नेता जयप्रकाश चंद्राकर ललित रावत, बलराम साहू हितेश पटेल उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page