DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शिवसेना ने बालोद में बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का पुतला फूंका

बालोद – शिवसेना प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार के आह्वान पर बालोद में शिवसेना जिलाध्यक्ष विजय पारख के नेतृत्व में शिवसेना नेताओं ने सोमवार को शाम 4 बजे जय स्तंभ चौक बालोद में बांग्लादेश में हिंदूओ को जिंदा जला कर निर्मम हत्या किए जाने के विरोध में मोहम्मद यूनिस (कार्य वाहक प्रधान मंत्री) बांग्लादेश का पुतला फूंका गया। इस दौरान शिवसैनिकों ने हर हर महादेव जय भवानी जय शिवाजी के नारो के साथ देश में रह रहे पाकिस्तानी, बंग्लादेशी अवैध घुसपैठियों के खिलाफ भी जमकर भड़ास निकाली। वहीं बंगलादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार ,अमानवीय हरकतों के खिलाफ भी शिवसेना के साथ यहां के हिंदुओं ने एकजुट होकर उग्र विरोध किया। पुतला दहन करने से पूर्व शिवसैनिकों ने पुतले को साथ लेकर शहर भर में प्रदर्शन किया। इस दौरान शिवसेना के जिलाध्यक्ष विजय पारख, ललित रावत,जयप्रकाश चंद्राकर बलराम साहू,हितेश पटेल,रवि पटेल, प्रदेश कामगार सेना उपाध्यक्ष डॉ संजीव कुमार, बालमुकुंद अग्रवाल अधिवक्ता,नीरज सिंह,रोशन ढीमर सहित अनेक शिवसेनिक कार्यकर्ता एवं आम नागरिक उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page