DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में बालोद जिले का प्रतिनिधित्व करेगा टिकरी का पंथी नर्तक दल

बालोद– बिलासपुर में दिनांक 23 दिसंबर से 25 दिसंबर 2025-26 तक आयोजित होने जा रहे राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में बालोद जिले का प्रतिनिधित्व लोकनृत्य गुरु घासीदास आदर्श जन-जागृति लोकनृत्य युवा पंथी नर्तक दल, टिकरी (अर्जुंदा) के द्वारा किया जाएगा। यह दल विगत लगातार 10 वर्षों से राज्य स्तर पर अपनी सशक्त प्रस्तुतियों के माध्यम से बालोद जिले का नाम गौरवान्वित करता आ रहा है। पंथी नर्तक दल गुरु घासीदास जी के संदेशों एवं उपदेशों को अपनी विशिष्ट कला, संगीत और लोकनृत्य के माध्यम से प्रभावशाली एवं मनमोहक ढंग से प्रस्तुत करता है। दल की प्रस्तुतियाँ सामाजिक समरसता, मानवता तथा छत्तीसगढ़ी संस्कृति की समृद्ध परंपरा को मंच पर सजीव रूप में प्रदर्शित करती हैं।

इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ देते हुए अपर कलेक्टर श्री चन्द्रकांत कौशिक ,डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्राची ठाकुर ने कहा कि, “आप सभी अपनी प्रतिभा, कला और समर्पण के माध्यम से बालोद जिले का नाम राज्य स्तर पर रोशन करें। आपकी मनमोहक प्रस्तुति जिले के लिए गर्व का विषय बनेगी।” उन्होंने दल को उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। बालोद जिले के नागरिकों को भी पंथी नर्तक दल से राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में उत्कृष्ट एवं यादगार प्रदर्शन की पूर्ण आशा है।

You cannot copy content of this page