बालोद । बालोद ब्लाक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सांकरा ज में जनपद सदस्य दमयंती सुभाष हरदेल ने रविवार को पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर शून्य से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत 130 बच्चों को यहां पोलियो ड्राप पिलाया गया। कार्यक्रम में पहुंची मुख्य अतिथि जनपद सदस्य दमयंती हरदेल ने सभी माता-पिता को इस अभियान को गंभीरता से लेने के अपील की। जो बच्चे छूट जाते हैं उन्हें दूसरे दिन घर-घर जाकर टीम पोलियो रोधी दवा पिलाती है। इस अवसर पर सरपंच लता चूरेंद्र, वारुणी देशमुख, सुभाष हरदेल ,शिवेंद्र देशमुख, भूपत बघेल सहित स्वास्थ्य विभाग से आरएमए चित्रा साहू, आशीष पंथी, आरएचओ टीएल गजपाल, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता गुलापी बघेल, मितानिन शकुन गिलहरे, प्रमिला, पुष्प लता, गणिका ठाकुर, अनीता साहू, खिलेंद्र देशमुख, कोटवार रामचंद्र आदि मौजूद रहे।

इसी तरह आंगनबाड़ी केंद्र जगन्नाथपुर में भी पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान जनपद सदस्य दमयंती हरदेल के अलावा सेवा सहकारी समिति सांकरा ज के प्राधिकृत अधिकारी और पूर्व जनपद सदस्य छगन देशमुख सहित आंगनबाड़ी के स्टाफ और मितानिन मौजूद रहे।
