DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद जिले में बढ़ती गौ तस्करी, फिर पकड़ाया मामला,बजरंग दल में आक्रोश, जिला संयोजक रहे उमेश कुमार सेन ने कड़ी कार्रवाई की मांग की

बालोद। बालोद जिले में लगातार बढ़ती जा रही गौ तस्करी की घटनाओं को लेकर हिंदू संगठनों में आक्रोश व्याप्त है। बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक एवं विश्व हिंदू परिषद के जिला सह मंत्री उमेश कुमार सेन ने प्रशासन से गौ तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। श्री सेन ने कहा कि जिले में कई स्थानों पर अवैध रूप से गौवंश की तस्करी की जा रही है। कई बार स्थानीय नागरिकों और संगठन कार्यकर्ताओं द्वारा ऐसे मामलों को पकड़कर पुलिस को सूचना दी गई, किंतु कार्रवाई अपेक्षित स्तर पर नहीं हुई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जिला प्रशासन द्वारा शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा गौसंवर्धन और संरक्षण के लिए बनाए गए कानूनों का उल्लंघन किया जा रहा है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से अपील की है कि गौ तस्करी पर रोक लगाने हेतु सघन जांच अभियान चलाया जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाए।

बालोद जिले में बढ़ती जा रही गौ तस्करी, बजरंग दल ने पकड़े तस्कर

बालोद जिले में लगातार बढ़ती जा रही गौ तस्करी की घटनाओं ने आम नागरिकों और गौ-प्रेमी संगठनों में आक्रोश पैदा कर दिया है। बीते दिन बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सतर्कता दिखाते हुए बालोद शहर से बाहर जा रहे कुछ गौ तस्करों को रोका, जो पैदल मवेशियों को ले जा रहे थे। सूत्रों के अनुसार, पकड़े गए तस्करों के पास किसी भी प्रकार का वैध लाइसेंस या खरीदी-बिक्री संबंधी दस्तावेज नहीं पाए गए। बताया जा रहा है कि यह मवेशी अवैध व्यापार के उद्देश्य से अन्य जिलों में ले जाए जा रहे थे। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पशु चिकित्सा विभाग और पुलिस प्रशासन को सूचना दी, जिसके बाद संबंधित विभागों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि जिले में गौ तस्करी पर कड़ी कार्रवाई की जाए और नियमित जांच अभियान चलाया जाए ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके। आज इन गौ तस्करों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने में मुख्य रूप से विश्व हिंदू परिषद जिला सहमंत्री महेंद्र सोनवानी, बजरंग दल
जिला संयोजक प्रदीप मिनपाल , नगर गौ रक्षा प्रमुख प्रथम सोनी ,नगर सह संयोजक तुषार ढीमर, नगर सह संयोजक राजा यादव ,नगर विद्यार्थी प्रमुख प्रवीन सोनकर ,अंश योगी ,घनश्याम यादव, कोमल यादव ,दिलेश सोनकर, सोमनाथ साहू ,हिमांशु निषाद ओर बजरंग दल के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page