DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

“हथौद में शिवसेना ग्राम ईकाई का गठन”

बालोद – शिवसेना छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार के आह्वान पर एवं प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मधुकर पांडेय के निर्देशानुसार बालोद जिलाध्यक्ष विजय पारख के नेतृत्व में बालोद विकासखंड के ग्राम पंचायत हथौद में शिवसेना ग्राम ईकाई का गठन किया गया। इस दौरान शिवसेना पार्टी संगठन के हिंदुत्व, गौ वंश संरक्षण सहित अनेक जनहित के मुद्दों पर पार्टी संगठन की सफलता का उपस्थित ग्रामवासियों को शिवसेना नेताओं द्वारा संबोधित करते हुए पार्टी संगठन की रीति नीति विचारधारा से अवगत कराया गया। जिससे प्रभावित होकर अनेक ग्रामवासियों ने शिवसेना पार्टी संगठन की सदस्यता ग्रहण की। ग्राम पंचायत के सर्वांगीण विकास, जनसमस्याओं के निराकरण, हिंदुत्व धर्म संस्कृति परंपरा के रक्षा सुरक्षा एवं संवर्धन को मजबूत करने जिलाध्यक्ष विजय पारख द्वारा ग्राम के युवा डीलेश देवांगन को ग्राम अध्यक्ष शिवसेना, भोलेंद्र कुंजाम ग्राम उपाध्यक्ष, लक्ष्मण सिंह देवांगन ग्राम ईकाई सचिव के पद पर सर्वसम्मति से नियुक्त करते हुए सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शिवसेना बेच व पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान शिवसेना के जिले के नेतागण जयप्रकाश चंद्राकर, ललित रावत, बलराम साहू, हितेश पटेल, महिला सेना नेता श्रीमती ललिता देवांगन, रामनारायण देवांगन,रोशन ढीमर, सहित शेखर देवांगन, चंद्रशेखर, डामन सिंह,रवि कुमार, अघवंतिन, उषा ठाकुर,जागेश्वरी,मंजू एवं अनेक स्थानीय शिवसैनिक कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त जानकारी शिवसेना नेता ललित रावत ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page